Today weather Live: आने वाले हफ्ते का मौसम
Today weather Live: भारत में अगले एक हफ्ते के दौरान मौसम काफी बदलता हुआ रहने की संभावना है. कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ेगी.
Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: देशभर में बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है. गर्मी की तपिश झेल रहा उत्तर-भारत को अब थोड़ा राहत मिलती नजर आ रही है. 15 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है. जिसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में बादल छाए नजर आएंगे साथ ही धूल भरी आंधी भी अपना कमाल दिखाती नजर आएगी. कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. आईएमडी ने पहाड़ों पर 16 मार्च से फिर विक्षोभ के एक्टिव होने का अनुमान जताया है, जिसके कारण त्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी और बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है. महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों पर बारिश रिकॉर्ड की जाएगी. हालांकि, अधिकांश राज्यों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है.
Summary: Today weather Live: देशभर में बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है. गर्मी की तपिश झेल रहा उत्तर-भारत को अब थोड़ा राहत मिलती नजर आ रही है. 15 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है.
Today weather Live: भारत में अगले एक हफ्ते के दौरान मौसम काफी बदलता हुआ रहने की संभावना है. कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ेगी.
Today weather Live: आज मध्य प्रदेश में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है. कई शहरों में दिन का तापमान 40°C के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है.
Today weather Live: पूर्वोत्तर के सात राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार तेज रफ्तार हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. यहां 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
Today weather Live: आज मुंबई में मौसम पूरी तरह साफ और सुहावना बना हुआ है . आसमान में बादल कम हैं और धूप खिली हुई है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है. समुद्र किनारे से आने वाली हल्की हवाओं के कारण मौसम कुछ हद तक आरामदायक बना हुआ है. आज दिन का अधिकतम तापमान लगभग 32–34°C के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि शाम के समय मौसम थोड़ा ठंडा और सुहावना हो सकता है.
Today weather Live: आज दिल्ली में बारिश के बाद हल्की धूप देखने को मिल रही है. सुबह से आसमान साफ है और धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है. दिन का तापमान लगभग 30–34°C के आसपास रहने का अनुमान है.
Today weather Live: दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलीं, जबकि पिछले दिनों के मुकाबले टेम्परेचर थोड़ा कम हुआ. मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में सुबह-सुबह टेम्परेचर करीब 20°C रिकॉर्ड किया गया, और अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हुई.
Today weather Live: आज उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से कम रहेगा. कई हिल स्टेशन पर ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहावना रहेगा. निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले इलाकों में सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Today weather Live: तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के समय धूप तेज रहेगी। वहीं तटीय क्षेत्रों जैसे चेन्नई, कोच्चि और विशाखापत्तनम में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में नमी के साथ उमस भरा मौसम रहेगा।
Today weather Live: निचले क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने और ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा में सतर्क रहने की सलाह दी है.
Today weather Live: आज पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बर्फबारी और बारिश के साथ बदलता हुआ रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है.
Today weather Live: राजस्थान में गर्म और बदलता हुआ रहेगा. दिन में अधिकांश इलाकों में धूप चमकने की संभावना है, जबकि कुछ पश्चिमी जिलों में हल्के बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं. जयपुर और उदयपुर में तापमान 30–36°C के आसपास रहेगा. तेज हवाओं और बादलों की वजह से गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी. फिलहाल बारिश की संभावना कम है, लेकिन मौसम सुहावना रहेगा.
Today weather Live: आज मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.
Today weather Live: आज बिहार में मौसम बदलते हालात के साथ रहेगा. अधिकांश जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी.
Today weather Live: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलता नजर आ रहा है. कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हल्की से बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल रही है. जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है और गर्मी से राहत मिल सकती है. बारिश और बादलों की वजह से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
Today weather Live: रविवार सुबह 6.30 बजे, AccuWeather ने नेशनल कैपिटल दिल्ली में 20°C तापमान दिखाया, जिसमें कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की जानकारी दी गई. आज सुबह से ही दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा चल रही है.
Today weather Live: रविवार को दिल्ली में सुबह आसमान में बादल छाए रहे, हल्की बारिश हुई और आंधी-तूफान आया. इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुमान के मुताबिक, नेशनल कैपिटल में तापमान पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ.
#WATCH | Delhi: Rain lashes in several parts of the national capital.
— ANI (@ANI) <a href="
(Visuals from Pandit Pant Marg) pic.twitter.com/Mxj2F2tl1Q
Today weather Live: देश में आज 20 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली,यूपी और बिहार समेत कई राज्यों के जिलों में मौसम करवट लेने वाला है. इस दौरान 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी. कुछ जगहों पर बिजली गिरने से नुकसान भी हो सकता है.