Today Weather LIVE Updates: तेलंगाना में दो दिन बदलेगा मौसम
Today Weather LIVE Updates: तेलंगाना में 15 से 17 मार्च के दौरान छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: करीब-करीब आधा मार्च बीत चुका है और इसके साथ ही गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत अभी लू से दूर है, लेकिन बढ़ती लोगों की टेंशन बढ़ाने लगी है. लोगों का कहना है कि मार्च में यह हाल है तो मई-जून में क्या होगा, जब भीषण गर्मी के बीच तेज धूप और लू भी चलेगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) पहले ही बता चुका है कि इस बार गर्मी अधिक पड़ेगी और लू की दस्तक भी जल्द होगी. बढ़ती गर्मी के बीच शुक्रवार को ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों का मौसम एक बार फिर बदल गया. एक दिन पहले शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू और गर्मी में थोड़ी राहत मिली है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस व पश्चिमी हिमालय में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. एक ओर जहां मेघालय और नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जम्मू-कश्मीर में भी ठीकठाक बारिश हो रही है. IMD की मानें तो अगले चार दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम व मध्य और पूर्वोत्तर के अधिकतर हिस्सों में बारिश जारी रहेगी. कई राज्यों में बारिश हो रही है तो मौसम विभाग ने भी 14 से 17 मार्च तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार (14 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Summary: Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है. शनिवार (14 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.
Today Weather LIVE Updates: तेलंगाना में 15 से 17 मार्च के दौरान छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: यूपी से सटे उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 15 और 16 मार्च को गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हल्की बारिश भी होने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
Today Weather LIVE Updates: पूर्वोत्तर भारत में आगामी 19 मार्च तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है.
Today Weather LIVE Updates: 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
Today Weather LIVE Updates: सोमवार (16 मार्च, 2026) को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट भारी वर्षा की प्रबल संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, 15 और 16 मार्च को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान बारिश होने का भी अलर्ट है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, सोमवार (16 मार्च, 2026) को पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश / बर्फबारी की प्रबल संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: ओडिशा में शनिवार (14 मार्च, 2026) को और झारखंड में और 15 मार्च को कुछ इलाकों में उष्ण लहर की संभावना है. इसका मतलब ओडिशा और झाऱखंड में लू के चलते दो दिन भारी रहने वाले हैं.
Today Weather LIVE Updates: मराठवाड़ा में 14 से 19 मार्च के दौरान और मध्य महाराष्ट्र में 15 से 17 मार्च के दौरान गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार (14 मार्च, 2026) को 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.
Today Weather LIVE Updates: दिल्ली, यूपी समेत ज्यादातर राज्यों में तेज गर्मी पड़ने लगी है. यहां जानते हैं कि देश के अहम शहरों में शनिवार को कैसा तापमान रहने वाला है.
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान दिल्ली 32 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस मुंबई 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस चेन्नई 31 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस कोलकाता 34 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस लखनऊ 36 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस पटना 35 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस रांची 34 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस भोपाल 36 डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस जयपुर 32 डिग्री सेल्सियस 20 डिग्री सेल्सियस शिमला 23 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस नैनीताल 25 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियसToday Weather LIVE Updates: असम के कई शहरों में बारिश हुई, जिसके बाद हालात जलभराव जैसे हो गए हैं. शनिवार को भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी है.
#WATCH गुवाहाटी, असम: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/bui6zcNZ7k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="
Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश की राजदानी दिल्ली में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी.
Today Weather LIVE Updates: हाल ही में एक्टिव होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के बढ़ते तापमान पर कुछ हद तक लगाम लगा सकता है. यह अलग बात है कि गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को भीषण गर्मी जारी रहेगी.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग की ओर जानकारी दी गई है कि आगामी रविवार (15 मार्च, 2026) के दौरान तमिलनाडु के तापमान में 2 डिग्री की और वृद्धि होगी, जो इस मौसम के लिए सामान्य है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है.