Live

Today Weather Updates: बारिश होगी या फिर बढ़ेगी गर्मी? वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, नोट करें लेटेस्ट अपडेट

🕒 Updated: March 14, 2026 07:25:29 AM IST

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: गर्मी और बढ़ते तापमान से पूरा भारत परेशान है. आधा मार्च भी नहीं बीता है कि राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लू की दस्तक हो गई है. इस बीच वीकेंड पर यानी शुक्रवार (13 मार्च, 2026) से लेकर रविवार (15 मार्च, 2026) तक देशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में पड़ रही तेज गर्मी के बीच पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई राज्यों हीटवेव और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम भी शामिल है.  इसके अलावा 13 से 14 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, 16 और 17 मार्च को पूर्वोत्तर के राज्यों (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.  वहीं, IMD द्वारा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की बात करें तो लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में 12 मार्च, 2026 को कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में धीमी बारिश का सिलसिला जारी रहा. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा, जबकि 14 और 15 मार्च को राज्य के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इन स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. शुक्रवार (13 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है.
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है.

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है. शुक्रवार (13 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

  • 15:04 (IST) 13 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: अगले 24 घंटों में 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसके प्रभाव से 15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है.

  • 14:49 (IST) 13 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में चल रही लू

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में  13 मार्च को हीटवेव का असर रहेगा. कई इलाकों में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से काफी अधिक है. यही हालात अगले कुछ दिन और रहेंगे. 

  • 13:25 (IST) 13 Mar 2026

  • 13:24 (IST) 13 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: मेघालय के पहाड़ी इलाकों में हो सकता है भूस्खलन

    Today Weather LIVE Updates: मेघालय की राजधानी शिलांग और आसपास के इलाकों में पिछले दिनों बारिश के साथ गिरे ओलों के चलते तापमान गिरा है. इस बीच IMD का अलर्ट है कि भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (Landslides) हो सकता है. इसके प्रभाव से निचले इलाको में वाटर लॉगिंग की समस्या हो सकती है.  

  • 13:08 (IST) 13 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: तमिलनाडु में लोगों से IMD ने कहा-  डिहाइड्रेशन का भी रखें ध्यान और धूप से भी बचें

    Today Weather LIVE Updates: तमिलनाडु में गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसके चलते मौसम विभाग की ओर से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे धूप से बचने के साथ-साथ नमी के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन का भी ध्यान रखें.