Live

Today Weather LIVE Updates: किन राज्यों में चलेगी हीटवेव तो कहां होगी आज बारिश, नोट करें अपने-अपने यहां के मौसम का हाल

Updated: March 12, 2026 01:14:18 PM IST
weather update 12 march 2026

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: गर्मी के लिहाज से मार्च महीना मई की गर्मा का एहसास कराने लगा है. दिल्ली से लेकर केरल तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. आलम यह है कि मार्च का आधा महीना भी नहीं बीता है, लेकिन दिन और रात कूलर और एयरकंडीशन चलाने की नौबत आ गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गर्मी का यह सिलसिला फिलहाल नहीं थमने वाला. आगामी कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.  इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से उत्तर भारत में एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित 7 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी है. कई राज्यों में बारिश होने के साथ-साथ इस दौराीन 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार  से हवाएं चलने का भी अलर्ट है.  बारिश के अलावा कई राज्यों में लू भी लोगों को परेशान करेगी. गुरुवार (12 मार्च, 2026) को भी सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण लू चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है. मौसम विभाग की ओर से जहां गुजरात में जहां भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है तो उधर पूर्वोत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी है. गुरुवार (12 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.

Summary: Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है. गुरुवार (12 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

13:14 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: गुजरात और महाराष्ट्र में मिल सकती है गर्मी से राहत

Today Weather Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,  गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शुरुआती दिनों में गर्मी बनी रह सकती है, जिसके बाद तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है.

12:14 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: तेलंगाना में बदला मौसम, 15 मार्च को बारिश होने का अलर्ट जारी

Today Weather Live: मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना में 15 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है.

11:35 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: विदर्भ और छत्तीसगढ़ में रविवार तक बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather Live: पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भी मौसम बदल सकता है.  विदर्भ और छत्तीसगढ़ में  13 से 15 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. 

11:25 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: कई राज्यों में रहेगा उमस भरा मौसम

Today Weather Live: मौसम विभाग की ओर से कोंकण, गुजरात के तटीय इलाके, केरल और माहे में 12 और 13 मार्च के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना जताई गई है.

10:44 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: कर्नाटक के तटीय हिस्सों हो सकती है बारिश

Today Weather Live: कर्नाटक के तटीय हिस्सों में गुरुवार (12 मार्च, 2026) को बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है. हालांकि, इससे गर्मी के प्रभाव पर अधिक असर नहीं पड़ेगा. 

10:14 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: हिमाचल प्रदेश में हल्की तो जम्मू-कश्मीर में हो सकती है भारी बारिश

Today Weather Live: मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में 12 मार्च, 2026 को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में 12 मार्च को भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

09:50 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: देश के बड़े शहरों में क्या रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

Today Weather Live: गर्मी के साथ-साथ राजस्थान और गुजरात समेत ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम में भी इजाफा हो रहा है. यहां जानें देशभर के अहम शहरों/राज्यों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान. 

शहर अधिकतम तापमान (12 मार्च) न्यूनतम तापमान (12 मार्च) दिल्ली 33 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस मुंबई 32 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस चेन्नई 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस कोलकाता 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस लखनऊ 36 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस पटना 34 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस रांची 32 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस भोपाल 36 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस जयपुर 34 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस शिमला 22 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस नैनीताल 26 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस

09:28 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: गुजरात में भीषण लू का अलर्ट

Today Weather Live: मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 मार्च के बीच गुजरात के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. खास तौर पर गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान काफी ज्यादा रहने की संभावना है.

09:27 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live:  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

Today Weather Live: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले एक हफ्ते के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है. 

09:08 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: 34-36 डिग्री के बीच रह सकत है दिल्ली का तापमान

Today Weather Live: मौसम विभाग की बात करें तो न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. आसमान पर बादल छाने के बावजूद दिन में गर्मी का एहसास बना रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही से मौसम थोड़ा सुहावना भी लग सकता है.

08:37 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: दिल्ली के लोगों को आज मिल सकती है चिलचिलाती धूप से राहत

Today Weather Live: दिल्ली में गुरुवार (12 मार्च, 2026) को मौसम मिला-जुला रहने वाला है. दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है.

08:05 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live:  मैदानी इलाकों में 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

Today Weather Live: बढ़ती गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग के अनुसार,  उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है.

07:28 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: उत्तराखंड में तूफानी हवाओं के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather Live: उत्तराखंड में गुरुवार (12 मार्च, 2026) को भी कहीं-कहीं गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

07:06 (IST) 12 Mar 2026

Today Weather Live: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट

Today Weather Live: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कुछ स्थानों पर 12 मार्च को भारी बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है.