Live

Today Weather Highlights: श्रीनगर में हुई झमाझम बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा वीकेंड तक मौसम; जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

🕒 Updated: March 12, 2026 06:47:54 AM IST

Aaj Ka Mausam Live | Today weather Live: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें तो पूरे भारत में तपिश बढ़ने लगी है. दिन के साथ-साथ सुबह और शाम को भी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. एक ओर जहां गर्मी के साथ देशभर में तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है तो वहीं कई राज्यों में उमस भी परेशान करने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, इनमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा कई और राज्य भी शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों का तापमान सामान्य से लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के निचले वाले इलाकों में बहुत तेज गर्मी के संकेत मिल रहे हैं. IMD के वैज्ञानिकों का यहां तक कहना है कि बदले मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव के हालात बन सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में बुधवार (11 मार्च, 2026) को लू चलने का अलर्ट है. ऐसी ही स्थिति उत्तर कोंकण में भी रह सकता है. यहां पर लू चलने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलावा गुजरात के तटीय इलाकों में वीकेंड तक कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. बुधवार (11 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है.

Aaj Ka Mausam Live | Today weather Live: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है. बुधवार (11 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

  • 16:31 (IST) 11 Mar 2026

    Today Weather Live: दिल्ली में कैसा रहेगा वीकेंड तक मौसम

    Today Weather Live:  IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में वीकेंड तक यानी शनिवार-रविवार (14-15 मार्च,2026) तक आसमान में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. अधिकत तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढाव रह सकता है.  

  • 15:49 (IST) 11 Mar 2026

    Today weather Live:  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

    Today weather Live: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में मौसम विभाग की ओर से हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी है. 

  • 15:03 (IST) 11 Mar 2026

    Today Weather Live:  दिल्ली में 37 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है पारा

    Today Weather Live:  दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार ( 11 मार्च, 2026) को अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान दिल्ली में अगर 40 डिग्री पहुंच जाए तो लोगों को ताज्जुब नहीं होना चाहिए. दिल्ली-एनसीआर में 12, 13 और 14 मार्च को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है.

  • 14:04 (IST) 11 Mar 2026

    Today Weather Live:  इस बार पड़ेगी अधिक गर्मी, मॉनसून भी रह सकता है कमजोर

    Today Weather Live: मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल अल नीनो का प्रभाव होने से अधिकत तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. ला नीना के कमजोर पड़ने से मौसम के संतुलन में बदलाव आया है. ऐसे में मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में सामान्य से कहीं अधिक गर्मी पड़ेगी और मानसून भी अपेक्षाकृत कमजोर रह सकता है.

  • 13:23 (IST) 11 Mar 2026

    Today weather Live: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक होती रहेगी बारिश

    Today weather Live: IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा और हिमपात की संभावना है. इस दौरान 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है. 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.