Aaj Ka Mausam Live | Today weather Live: जनवरी, 2026 समाप्त होने में कुछ घंटे बाकी हैं. बावजूद इसके दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फ गिर रही है. इसके चलते पूरे उत्तर भारत में फिलहाल कड़ाके की ठंड जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान में सामने आया है कि शनिवार (31 जनवरी, 2026) को भी दिनभर कंपकंपी वाली ठंड रहेगी. शाम को कुछ इलाकों में कोहरा भी परेशान कर सकता है. ऐसे में लोगों से सड़कों पर धीमी रफ्तार में वाहन चलाने की सलाह मौसम विभाग की ओर से दी गई है. इसके साथ ही कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार की कम की है. कई राज्यों से दिल्ली आ रही ट्रेनें नई दिल्ली काफी देरी से पहुंच रही है. कई ट्रेनें 30 मिनट से 8 घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों और जम्मू-कश्मीर समेत कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में तेज बारिश का अलर्ट जारी है. IMD से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार (31 जनवरी, 2026) को पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी चेतावनी जारी है. अगले 24 से 48 घंटों लद्दाख, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Summary: Aaj Ka Mausam Live | Today weather Live: मौसम विभाग के अनुसार शनिवार (31 जनवरी, 2026) को पर्वतीय इलाकों में शामिल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है. इसका असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ेगा.