• होम
  • टेक
  • इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया एक और नया ब्लेंड फीचर, यूजर्स को मिलेगा इसका लाभ

इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया एक और नया ब्लेंड फीचर, यूजर्स को मिलेगा इसका लाभ

इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है। इस फीचर का नाम ब्लेंड है, जो कि खासतौर पर यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसके कारण आप अपने दोस्तों के साथ रील्स देखने और शेयर करने के लिए मजा उठा सकते हैं। ब्लेंड का यह नया फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है।

instagram blend
inkhbar News
  • April 19, 2025 7:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

Technology Hindi News:  इंस्टाग्राम यूजर्स की सुविधा को लेकर समय के साथ कई बड़े बदलाव करता रहता है, जिस कारण से यूजर एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है। इस समय इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक और नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का नाम ब्लेंड है, जो कि खासतौर पर यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसके कारण आप अपने दोस्तों के साथ रील्स देखने और शेयर करने के लिए मजा उठा सकते हैं। ब्लेंड का यह नया फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है। इस फीचर के कारण से इंस्टाग्राम का इस्तेमाल अब और भी पर्सनल किया जा सकता है।

ब्लेंड क्या है

ब्लेंड एक ऐसा फीचर है जिसमें आप और आपका दोस्त एक साथ इंस्टाग्राम रील्स का मजा कर सकते हैं। अगर आप किसी के साथ ब्लेंड में जुड़ते हैं, तो इंस्टाग्राम आपके और आपके दोस्त की पसंद के हिसाब से रील्स को सजेस्ट करेगा। इसका मतलब दोनों के इंटरेस्ट का मिलाजुला कंटेंट एक फीड में दिखाया जाएगा। जैसे कि अगर आपको फनी वीडियो पसंद हैं और आपके दोस्त को डांस वाली रील्स देखना पसंद है, तो ब्लेंड फीड में आपको ऐसे रील्स दिखेंगे जो इन दोनों के बीच का कॉम्बिनेशन होतेहैं।

ब्लेंड कैसे काम करेगा

किसी दोस्त को ब्लेंड इनवाइट भेजते हैं। इसके बाद जब वो इनवाइट एक्सेप्ट कर लेता है, तो दोनों के लिए एक स्पेशल रील्स फीड बन जाती है। इसमें दोनों की पसंद के हिसाब से वीडियो दिखते हैं। ब्लेंड फीड को आप चैट के जरिए एक्सेस भी कर सकते हैं।

यूजर्स को नया एक्सपीरियंस

दोस्तों के साथ रील्स शेयर करने और देखने का नया एक्सपीरियंस मिलेगा। आपको ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे जो आप दोनों दोस्तों की पसंद पर आधारित होंगे। ब्लेंड फीचर से इंस्टाग्राम का एक्सपीरियंस और ज्यादा खास और पर्सनल हो जाएगा। जब आप दोनों को एक जैसे या अजीब रील्स दिखें, तो चैट में बातचीत और हंसी-मजाक का मौका बढ़ेगा।

ये भील पढ़े : दिल्ली: मणिपुर की रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, CCTV फुटेज में दिखी घटना

 

Tags

instagram