नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित भारत का पहला एआई सर्वर (आदिपोली) का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह एआई सर्वर 8 GPU से लैस है और इसे पूरी तरह से भारत में ही डिज़ाइन किया गया है। वैष्णव ने वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे “मेक इन इंडिया” पहल और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
साथ ही साथ मंत्री ने ये भी कहा कि भारत में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स अब पहले से कहीं अधिक भरोसेमंद और विश्व स्तर पर कॉम्पिटेटिव बनते जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा को लेकर भारत की प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सराहा जा रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और देश में इनोवेशन को बढ़ावा मिल रहा है।
India’s AI server… ‘Adipoli’ ?
at VVDN Technologies pic.twitter.com/dJcRDxNYhx
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) April 18, 2025
गुरुग्राम के मानेसर स्थित वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज के ग्लोबल इनोवेशन पार्क में एक नई सरफेस माउंट टेक्नोलॉजी लाइन का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत हो रही तेज विकास पर ध्यान केंद्रित करवाते हुए पत्रकारों से कहा कि समय के साथ भारत ने इलेक्ट्रॉनिक्स डिज़ाइन के क्षेत्र में मजबूत क्षमताएं विकसित की हैं। इन क्षमताओं में अब ऑटोमोबाइल क्षेत्र, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, सिग्नलिंग और सुरक्षा प्रणालियों से जुड़े उत्पाद भी शामिल हैं।
ऐसे उत्पादों का डिज़ाइन और निर्माण अब तेजी से भारत में ही हो रहा है, जो प्रधानमंत्री की ‘मेक इन इंडिया’ योजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा, “हाल ही में जो इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट स्कीम जोड़ी गई है, उससे विकास की गहराई और दायरा और अधिक बढ़ेगा। इसके अलावा, भारतीय उत्पादों की विश्वसनीयता और बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति देश की प्रयासों को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है।