Home > टेक - ऑटो > Xiaomi Poco M8 5G vs Moto G77: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा आगे? किसमें मिलेगा फास्ट प्रोसेसर, जानें अंतर

Xiaomi Poco M8 5G vs Moto G77: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा आगे? किसमें मिलेगा फास्ट प्रोसेसर, जानें अंतर

अगर आप कोई अच्छे फीचर्स और कैमरा वाला नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में Xiaomi Poco M8 5G vs Moto G77 में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए दोनों के अंतर के बारे में जानते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: August 31, 2026 7:08:36 PM IST



Xiaomi Poco M8 5G vs Moto G77: भारतीय टेक बाजार में अगले महीने यानि सितंबर में कई जबरदस्त स्मार्टफोन्स लॉन्च होने जा रहे हैं. अगर आपने अभी तक फोन नहीं लिया है या कोई नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में कुछ दिन और रुकना ज्या सही हो सकता है. बाजार में लगभग हर महीने नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं और उनकी कीमत भी लगभग एक जैसी हैं. हालांकि, फीचर्स और कैमरे के साथ ही परफॉर्मेंस में वे फोन एक दूसरे से अलग होते हैं. ऐसे में किसी एक मॉडल को चुन पाना इतना आसान नहीं होता है.
अगर आप कोई अच्छे फीचर्स और कैमरा वाला नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में Xiaomi Poco M8 5G vs Moto G77 में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए दोनों के अंतर के बारे में जानते हैं. 

फीचर्स में क्या है अंतर? 

Xiaomi Poco M8 5G में आपको 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 SoC मिल जाता है. इसमें आपको 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी दी जाती है. वहीं, दूसरी तरफ Moto G77 में आपको octa-core MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट,  6.72 इंच की फुल HD+ LCD और 6.78″ AMOLED स्क्रीन के साथ ही साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिला ग्लास 7i मिल जाता है. इसके अलावा फोन में में आपको 30W की चार्जिंग और 6W की रिवर्स चार्जिंग मिल जाती है. 

कैमरा और परफॉर्मेंस में क्या है अंतर? 

Xiaomi Poco M8 5G में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. वहीं, इस फोन में 1080p वीडियो सपोर्ट भी मिलता है. वहीं, दूसरी तरफ Moto G77 में आपको 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 600 मेन कैमरा के अलावा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिल जाता है. इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया जाता है. वहीं, इसमें मेन कैमरा 108MP भी मिलता है. 

Advertisement