Home > टेक - ऑटो > Cyber Fraud Alert: सिर्फ एक गलती और बिना OTP के भी खाली हो सकता है आपका वॉलेट, साइबर अपराधी अपना रहे हैं ठगी का नया तरीका

Cyber Fraud Alert: सिर्फ एक गलती और बिना OTP के भी खाली हो सकता है आपका वॉलेट, साइबर अपराधी अपना रहे हैं ठगी का नया तरीका

आजकल ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जिसमें साइबर क्राइम करने वाले लोग आप द्वारा की गई एक छोटी गलती से ही आपका बैंक अकाउंट खाली करा सकते हैं. दरअसल, हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक इनवेस्टर के वॉलेट में 10 लाख रुपये के क्रिप्टो एसेट्स गायब हो गए. चलिए विस्तार से जानते हैं पूरे मामले के बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: July 8, 2026 1:01:17 PM IST



Cyber Fraud Alert: आज के समय में डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग ने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान जरूर बना दिया है, लेकिन कहीं न कहीं साइबर फ्रॉड को भी बढ़ावा दिया है. आज के समय में साइबर अपराधी नई-नई तकनीक के जरिए लोगों के साथ साइबर अपराध कर रहे हैं. पहले तो OTP शेयर करने पर ही ऐसा होता था, लेकिन अब तो साइबर ठगी करने वाले लोग बिना किसी ओटीपी और लिंग के ही आपकी जेब खाली कर सकते हैं.

आजकल ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जिसमें साइबर क्राइम करने वाले लोग आप द्वारा की गई एक छोटी गलती से ही आपका बैंक अकाउंट खाली करा सकते हैं. दरअसल, हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक इनवेस्टर के वॉलेट में 10 लाख रुपये के क्रिप्टो एसेट्स गायब हो गए. चलिए विस्तार से जानते हैं पूरे मामले के बारे में. 

10 लाख रुपये के क्रिप्टो एसेट्स से हुआ फ्रॉड 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इनवेस्टर के पास 10 लाख रुपये के क्रिप्टो एसेट्स थे, जिसे साइबर अपराधियों ने केवल एक वेरिफिकेशन लिंक के जरिए गायब कर दिया. इसमें किसी भी तरह का न चो कोई अप्रूवल मांगा गया और न ही कोई भी ओटीपी आा था. गौरतलब है कि इनवेस्टर को केवल एक लिंक भेजा गया था, जो ओरिजनल वॉलेट जैसा लग रहा था.

लिंक को खोलते ही उनको अपना 12 वर्ड के Seed Phase एंटर करने के लिए कहा गया. Seed Phase डालने के तुरंत बाद ही वॉलेट का सारा एक्सेस स्कैमर के पास चला गया. अब स्कैमर्स द्वारा कुछ ही देर में क्रिप्टो फंड को अलग-अलग वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाता है. इस तरह का स्कैम करने वाले अपराधियों को ‘Crypto Wallet Drain Scam’ कहा जाता है.

Seed Phase से कैसे करें बचाव?

अगर आप Seed Phase के जरिए स्कैमर्स के जाल में आने से बचना चाहते हैं तो ऐसे में यह ध्यान रखें कि कोई भी रियल और वेरिफाइड ऐप Seed Phase की डिमांड नहीं करती है. फेक वेबसाइट पर इस तरह की मांग करके अनजान लिंक दिया जाता है. इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें. आपको Seed Phase को किसी से भी शेयर करने से बचना चाहिए. किसी भी तरह के ओटीपी की मांग करने पर मना कर दें, इसकी शिकायत करने के लिए आप 1930 पर कॉल करें या फिर www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

Advertisement