Home > टेक - ऑटो > BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, iPhone 17 से भी क्यों है महंगा? कैसे करता है काम, कहां मिलेगा जानें सबकुछ

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, iPhone 17 से भी क्यों है महंगा? कैसे करता है काम, कहां मिलेगा जानें सबकुछ

खास बात यह है कि इस फोन की कीमत इतनी ज्यादा कैसे है. इस फौन की कीमत iPhone 17 से भी ज्यादा है. कंपनी का कहना है कि यह फोन उन जगहों के लिए बनाया गया है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं होते हैं.

By: Kunal Mishra | Last Updated: July 9, 2026 6:02:21 PM IST



BSNL Satellite phone Launched: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में भारत में अपना नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है. इस फोन की कीमत ऐप्पल के आईफोन से भी ज्यादा है. हालांकि, यह सैटेलाइट फोन कमर्शियल इस्तेमाल के लिए है. सैटेलाइट का इस्तेमाल आम जनता बिना किसी इजाजत के नहीं कर सकती है. इस बात को लेकर टेलीकम्युनिकेशन विभाग (DoT) से साफ किया है कि इजाजत मिलने के बाद ही यूज़र्स या कोई भी संस्थाएं इस सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर सकती हैं.

खास बात यह है कि इस फोन की कीमत इतनी ज्यादा कैसे है. इस फौन की कीमत iPhone 17 से भी ज्यादा है. कंपनी का कहना है कि यह फोन उन जगहों के लिए बनाया गया है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं होते हैं. 

क्या है इस सैटेलाइट फोन की खासियत? 

इस सैटेलाइट फोन में ऐसी कई खासियत हैं, जो इसकी कीमत के हिसाब से सही बैठती हैं. यह फोन ऐसे इलाकों या पहाड़ी इलाकों में या उन जगहों पर भी एक बेहतर कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद करेगा. इसे दूरदराज के इलाकों में होने वाली नेटवर्क की समस्या को देखते हुए बनाया गया है. यह सैटेलाइट फोन खास तौर पर ऑफ-ग्रिड या रिमोट लोकेशन के लिए पेश किया गया है. इस फोन को किसी भी इमरजेंसी में इस्तेमाल किया जा सकता है. देखा जाए तो यह सैटेलाइट फोन मोबाइल टावर पर निर्भर नहीं रहता है. इस फोन में आपको सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इस फोन में आपको लंबी बैटरी की भी सुविधा दी जाती है, जिसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कितनी होगी कीमत और कहां मिलेगा ये फोन?

कंपनी के मुताबिक BSNL का यह सैटेलाइट फोन ग्राहकों को 1.34 लाख रुपये की कीमत पर मिलेगा. हालांकि, कंपनी द्वारा अभी तक इसके कॉलिंग प्लान या फिर सदस्यता योजना की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि इस फोन को खासतौर पर डिजास्टर रिस्पॉन्स, माइनिंग, रिमोट ऑपरेशन और डिफेंस आदि के लिए डिजाइन किया गया है.

Advertisement