Home > टेक - ऑटो > WhatsApp Account Under Review: WhatsApp Down नहीं, अकाउंट हुआ Ban! जानिए किस वजह नहीं चल रहा आपका ऐप?

WhatsApp Account Under Review: WhatsApp Down नहीं, अकाउंट हुआ Ban! जानिए किस वजह नहीं चल रहा आपका ऐप?

WhatsApp Account Under Review: भारत में कई WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए अंडर रिव्यू हो गए. इससे चैट और कॉल की सुविधा बंद रही. WhatsApp ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया.

By: Preeti Rajput | Published: August 4, 2026 10:07:44 AM IST



WhatsApp Account Under Review: भारत में कई यूजर्स का WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए अंडर रिव्यू हो गया. जिसके कारण वे चैट और कॉल एक्सेस नहीं कर पा रहे थे. यह दिक्कत सोमवार रात करीब 8 बजे IST पर शुरू हुई. यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर शिकायतें भी शुरू कर दी हैं. हालांकि WhatsApp ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

24 घंटे के लिए अंडर रिव्यू WhatsApp

यूजर्स ने सोमवार शाम को कहा कि ‘उनके अकाउंट 24 घंटे के लिए अंडर रिव्यू थे. उस दौरान वह ऐप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थें, क्योंकि मैसेजिंग और कॉलिंग जैसी लगभग सभी चीज़ों का एक्सेस कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया गया था. ये सारी दिक्कतें रात करीब 8 बजे IST पर शुरू हुई. यूजर्स ने बताया कि उन्हें पहले कोई वॉर्निंग नहीं मिली, इसलिए जब अकाउंट को रिव्यू में रखा गया वह एक्सेस नहीं कर पाए.

क्या है असली दिक्कत?

जिन यूजर्स के अकाउंट फ्लैग किए गए थे, उन्हें एक मैसेज दिखाया गया जिसमें कहा गया था कि उनका अकाउंट अंडर रिव्यू है. WhatsApp ने कहा कि वह अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी चेक कर रहा था ताकि यह पक्का हो सके कि ‘यूजर्स प्लेटफॉर्म की टर्म्स ऑफ सर्विस का पालन कर रहे हैं. रिव्यू आमतौर पर लगभग 24 घंटे में पूरा हो जाना चाहिए.’ मैसेज में गाइडेंस के लिंक भी थे.

ये भी पढ़ें: Claude AI यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! Google Search पर दिखीं प्राइवेट चैट्स, Anthropic ने बताया आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक

यूजर्स का रिएक्शन 

यूजर्स लगातार अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि ‘मैं तो अपना डाटा ऑन-ऑफ करते थक गए.’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘क्या किसी और को भी WhtsApp पर इमेज भेजने के दौरान एरर आ रहा है. आज शाम से ही दिकक्त दिखा रहा है. फाइल बार-बार फैल हो रही है. लेकिन कुछ मैसेज जा रहे हैं.’  कुछ यूजर्स का कहना है कि ‘ये दिक्कत ज्यादा Android फोन पर आ रहे हैं, iphone यूजर्स इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: लीक हुआ Bank of Baroda के ग्राहकों का डेटा? 1TB लीक के दावे के बाद बैंक का आया पहला बयान

Advertisement