Home > टेक - ऑटो > WhatsApp पर आ रहा है कमाल का फीचर, अब Blur कर पाएंगे Secret Messages, सिर्फ टैप करने पर ही देगा दिखाई

WhatsApp पर आ रहा है कमाल का फीचर, अब Blur कर पाएंगे Secret Messages, सिर्फ टैप करने पर ही देगा दिखाई

WhatsApp New feature: अब आप अपने सीक्रेट या पर्सनल मैसेज को ब्लर कर पाएंगे. केवल यही नहीं, बल्कि सिर्फ एक टैप करने के बाद अब आपको असली टेक्स्ट दिखाई देगा. बिना टैप करे आप इस मैसेज को नहीं देख पाएंगे. चलिए विस्तार से जानते हैं इस फीचर के बारे में.

By: Kunal Mishra | Last Updated: May 26, 2026 4:57:51 PM IST



WhatsApp new feature: मेटा अक्सर कोई न कोई अपडेट लेकर आता रहता है, जिससे यूजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो और उनका डेटा भी सुरक्षित रहे. ऐसे ही मेटा द्वारा अपने जाने-माने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के यूजर्स के लिए एक बड़ा अच्छा और गजब का फीचर दिया है. यह नया फीचर लोगों को काफी लुभा रहा है. हालांकि, अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है और फिलहाल इस फीचर पर लगातार काम चल रहा है. माना जा रहा है कि अब व्हाट्स एप पर चैटिंग करने की प्रक्रिया पूरी तरह से बदल जाएगी.

अब आप अपने सीक्रेट या पर्सनल मैसेज को ब्लर कर पाएंगे. केवल यही नहीं, बल्कि सिर्फ एक टैप करने के बाद अब आपको असली टेक्स्ट दिखाई देगा. बिना टैप करे आप इस मैसेज को नहीं देख पाएंगे. चलिए विस्तार से जानते हैं इस फीचर के बारे में. 

कैसे काम करता है यह फीचर?

बात करें अगर WhatsApp के नए फीचर की तो यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा काम का हो सकता है, जो लोग वेब स्टोरीज, फिल्मों और क्रिकेट मैच या फिर गेमिंग आदि से जुड़ी जानकारी शेयर करते समय स्पॉइलर से बचना चाहते हों. अगर आप इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो ऐसे में यह फीचर आपके लिए काफी काफी काम का हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप चैट में एक नया Formatting Tool जोड़ा जा सकता है.

दरअसल, यूजर्स जिस टेक्स्ट को स्पॉइलर बनाना चाहता है उसे सलेक्ट करके हिडन या ब्लर फॉर्मेट में भेज सकेंगे. यह फीचर इस तरह काम करेगा कि आप जिसे भी यह मैसेज भेजेंगे, वह उसे ब्लर लेयर में यानि ब्लर ही दिखाई देगा. टैप करने के बाद ही इसका असली टैक्स्ट देखा जा सकता है. 

यूजर्स के लिए कैसे है फायदेमंद?

मिली जानकारी के मुताबिक नया फॉर्मेंटिंग टूल टेक्स्ट मैसेज के लिए तो काम करता ही है साथ ही साथ इसे मीडिया कैप्शन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. माना जा रहा है कि कुछ समय बाद इसे फोटो और वीडियो के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. देखा जाए तो यह फीचर लोगों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जा रहा है. इससे यूजर्स अपनी प्राइवेसी और सीक्रेट मैसेज को मेनटेन रख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: WiFi Security Tips: WiFi स्लो होने की वजह सिर्फ नेटवर्क नहीं, पड़ोसी भी हो सकते हैं जिम्मेदार; यहां समझें

Advertisement