Home > टेक - ऑटो > WhatsApp safety for kids: बच्चे के वाट्सऐप पर पैरेंट्स का ‘कब्जा’ अब कहीं से भी अकाउंट को कर सकेंगे कंट्रोल

WhatsApp safety for kids: बच्चे के वाट्सऐप पर पैरेंट्स का ‘कब्जा’ अब कहीं से भी अकाउंट को कर सकेंगे कंट्रोल

WhatsApp safety for kids: सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चे काफी एक्टिव रहते हैं. ऐसे में मेटा ने बच्चों की सेफटी के लिए WhatsApp पर एक फीचर लाया है. आइए जानते हैं कि क्या है वो फीचर?

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: March 12, 2026 5:10:01 PM IST



WhatsApp safety for kids: इन  दिनों सोशल मीडिया पर बच्चे उलटा सीधा काम कर रहे हैं जिसके चलते बहुत से देशों में तो बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन भी है और अब भारत में WhatsApp ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे छोटे बच्चों की सेफटी बढ़ाई जा सके. इस फीचर के तहत अब माता-पिता अपने 13 साल से छोटे बच्चों के अकाउंट को मैनेज कर सकते हैं. इसका मतलब है कि बच्चे WhatsApp पर केवल बेसिक मैसेजिंग और कॉलिंग का ही इस्तेमाल कर पाएंगे और माता-पिता पूरे अकाउंट पर नजर रख सकते हैं.

 माता-पिता क्या कंट्रोल कर सकते हैं?

माता-पिता को बच्चे के अकाउंट में ज्यादा दखल देने की जरूरत नहीं है. वे केवल ये तय कर सकते हैं कि:

 कौन बच्चे को मैसेज कर सकता है
 बच्चे किन ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं
 अजनबियों से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट को देख सकते हैं

इसके अलावा, प्राइवेसी सेटिंग्स को लॉक किया जा सकता है ताकि बच्चे उन्हें खुद बदल न सकें. इसे बदलने का एक ही तरीका है – खास पेरेंट पिन के जरिए.

 धीरे-धीरे लागू हो रहा है फीचर

WhatsApp इस फीचर को दुनिया भर में एक साथ नहीं बल्कि धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है. बच्चे की उम्र 13 साल से कम होनी चाहिए और माता-पिता या गार्डियन की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. दोनों डिवाइस (Android या iPhone) पर WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है.

 बच्चे और सोशल मीडिया की सेफटी

दुनिया भर में बच्चों और सोशल मीडिया पर सेफटी पर चर्चा हो रही है. भारत में कर्नाटक ने 16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया बंद करने पर विचार किया है और आंध्र प्रदेश ने 13 साल से छोटे बच्चों के लिए इसी तरह के विचार पेश किए हैं. Meta, जो WhatsApp का मालिक है, माता-पिता की निगरानी को बेहतर तरीका मानता है बजाय पूर्ण प्रतिबंध के. इससे पहले Meta ने Instagram Teen Accounts भी लॉन्च किए थे, जिसमें 13–18 साल के यूजर्स के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से प्रोफाइल प्राइवेट होती है और कई सुरक्षा टूल्स दिए गए हैं.

 WhatsApp पर Parent-Managed Account कैसे बनाएं

 स्टेप 1: बच्चे का अकाउंट बनाएं

1. बच्चे के फोन में Google Play Store या Apple App Store से WhatsApp डाउनलोड करें.
2. भाषा चुनें और Agree & Continue पर टैप करें.
3. More Options पर जाएं और Create a Parent-Managed Account चुनें.
4. बच्चे का फोन नंबर रजिस्टर और वेरिफाई करें.
5. बच्चे की जन्मतिथि दर्ज करें.
6. Continue पर टैप करके इसे माता-पिता के अकाउंट से लिंक करें.

 स्टेप 2: माता-पिता के डिवाइस को लिंक करें

1. बच्चे के फोन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें.
2. Agree & Continue पर टैप करें.
3. वेरिफाई करें कि आप वयस्क हैं.
4. 6 डिजिट का parent PIN बनाएं.
5. PIN को कन्फर्म करें और सेटअप पूरा करें.

सेटअप पूरा होने के बाद, बच्चा अपना नाम और प्रोफाइल फोटो सेट कर सकता है, लेकिन अकाउंट की सभी सेटिंग्स पर माता-पिता का पूरा कंट्रोल रहेगा.

 

Advertisement