Home > टेक - ऑटो > AC ब्लास्ट होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दिखने पर बिलकुल न करें नजरअंदाज, टल सकता है बड़ा हादसा

AC ब्लास्ट होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, दिखने पर बिलकुल न करें नजरअंदाज, टल सकता है बड़ा हादसा

पिछले कुछ सालों में ऐसी घटनाएं सुनने को मिली हैं, जिनमें ऐसी ब्लास्ट होते हुए देखा गया है. हालांकि, ऐसी ब्लास्ट होने से पहले कुछ संकेत देता है, जिससे काफी अंदाजा लगाया जा सकता है. चलिए जानते हैं इस बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: May 31, 2026 3:01:07 PM IST



warning signs before AC blast: भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कहीं तार जल रहा है तो कहीं बिजली को लोड इतना ज्यादा है कि खंभे या फिर तारों में ही शॉर्ट सर्केट हो गया है. लेकिन, पिछले कुछ समय से ऐसे भी मामले देखने और सुनने के लिए मिल रहे हैं, जहां में आग लगने या ब्लास्ट होने जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं. देखा जाए तो गर्मी से राहत पाने का AC का सबसे बड़ा साधन बन जाता है, लेकिन आजकल वह भी सुरक्षित नहीं है. हालांकि, काफी हद तक यह आपके रखरखाव पर भी निर्भर करता है कि आप ऐसी को कितना मेनटेन करके रखते हैं.

पिछले कुछ सालों में ऐसी घटनाएं सुनने को मिली हैं, जिनमें ऐसी ब्लास्ट होते हुए देखा गया है. हालांकि, ऐसी ब्लास्ट होने से पहले कुछ संकेत देता है, जिससे काफी अंदाजा लगाया जा सकता है. चलिए जानते हैं इस बारे में. 

1. बार-बार स्पार्क होना 

AC में आग लगने या ब्लास्ट होने से पहले कई बार स्पार्क होने या चिंगारी निकलने को एक बड़ा संकेत समझा जाता है. अगर आपके AC के स्विच, इंडोर यूनिटट या फिर प्लग आदि में स्पार्क हो या चिंगारी दिखाई दे तो AC को बंद कर देना चाहिए. इससे कई बार तार जल सकता है ऐसी के अलावा घर के अन्य जगहों पर भी शॉर्ट सर्केट हो सकता है. कई बार यह खराब वायरिंग या फिर कनेक्शन में गड़बड़ी के चलते भी हो सकता है. 

2. AC से आवाज आना 

अगर आपका AC ठीक तरह से काम कर रहा है, लेकिन चलने के दौरान उसमें से बार-बार आवाज आ रही है तो ऐसे में यह एक समस्या का संकेत हो सकता है. दरअसल, कई बार सर्विसिंग नहीं कराने के बि ना ही ऐसी चलाने से कई बार आवाज आने लगती है. इससे कई बार ऐसी में ब्लॉकेज आने लगती है साथ ही साथ कंप्रेसर पर भी दबाव पड़ने लगता है. इससे कई बार ऐसी ब्लास्ट भी हो सकता है. 

3. AC का गर्म होना 

अगर आपका AC बार-बार गर्म होता है तो ऐसे में यह भी ऐसी के ब्लास्ट होने का एक संकेत हो सकता है. अगर आपका ऐसी छूने पर गर्म महसूस हो रहा है तो ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. ऐसी स्थिति में आपको अपने ऐसी को हाथ लगाकर चेक कर लेना चाहिए.

Tags:
Advertisement