Volkswagen Virtus vs Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी और बड़ी कारों की मांग हमेशा से ही रही है. हालांकि, पिछले कुछ समय से इसकी डिमांड और ज्यादा देखने के लिए मिल रही है. दरअसल, SUV कारों में आपको एक अच्छा स्पेस मिलने के साथ ही बेहतरीन कंफर्ट भी मिलता है. इन कारों में आपको ऊंची ड्राइविंग पोजिशन मिलने के साथ ही हैचबैक की तुलना में एक बड़ा आकार और डिजाइन भी मिलता है.
अगर आपका बजट मिड-सेगमेंट में है और आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा भी आराम से कर सके, तो Volkswagen Virtus और Renault Duster आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से सटीक बैठेगी. लेकिन, इन्हें लेने से पहले आपको दोनों ही कारों के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए.
किसमें मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स?
फीचर्स के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें काफी अच्छी हैं. Volkswagen Virtus में आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), मल्टी कोलिसन ब्रेक्स, हिल होल्ड कंट्रोल और ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉएड ऑटो, वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो Renault Duster में आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पैनेरॉमिक सनरूफ, एलईडी लाइटिंग और टेल लैंप्स के अलावा 360 डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग भी मिल जाती है. इस कार में आपको एक शानदार इंटीरियर भी मिलता है.
पावर और परफॉर्मेंस में कौन आगे?
अगर आप जलभराव की समस्या के साथ ही ऑफरोडिंग करने को ध्यान में रखकर कोई कार लेने जा रहे हैं तो वैसे तो दोनों ही गाड़ियां मजबूत और टिकाऊ हैं. Volkswagen Virtus में आपको 1.0L TSI और 1.5L TSI EVO इंजन देखने के लिए मिलता है. यह जलभराव के रास्तों को आसानी से पार करने की क्षमता रखती है. यह कार मात्र 0.1 से लेकर 9.3 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय कर सकती है.
वहीं, दूसरी ओर Renault Duster में आपको 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 163hp की पावर देने के साथ ही साथ 280Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. यह कार पानी वाले रास्तों में भी अच्छी परफॉर्मेंस देती है. वहीं, इसमें 6 स्पीड गियर का भी ऑप्शन मिल जाता है.