7
Vivo T5 5G Features | Vivo T5 5G Price: Vivo T5 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह वीवो के टी-सीरीज का पांचवां स्मार्टफोन है. फोन के लॉन्च होने के बाद से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यूजर्स इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस फोन को MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है. इस फोन में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है.
लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी Axis Bank, SBI, और HDFC Bank कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है. फोन को 2 सितंबर यानि आज लॉन्च किया गया है. इस फोन को 34,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके फीचर्स और कैमरा के बारे में.
Vivo T5 5G के फीचर्स
Vivo T5 5G स्मार्टफोन में आपको 6.83-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने के साथ ही IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है. Vivo T5 5G स्मार्टफोन 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है. वहीं, इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek NPU 850, LPDDR4x RAM, और UFS 3.1 स्टोरेज भी दी जाती है. फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है. इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की होगी. यह स्मार्टफोन 7050mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है. फोन में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलेगा.
कैमरा और परफॉर्मेंस में क्या है हाल?
Vivo T5 5G में आपको 50MP का सोनी IMX882 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन OISके साथ दिया गया है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया जा रहा है. वहीं, इसके साथ-साथ फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. फोन में 8-मेगापिक्सल (अपर्चर f/2.2) का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है.