Home > टेक - ऑटो > Tyre Safety Tips: क्या आपकी गाड़ी के टायर 5 साल पुराने हैं? कब बदलना रहेगा सही, सुरक्षा के लिहाज से कितना जरूरी

Tyre Safety Tips: क्या आपकी गाड़ी के टायर 5 साल पुराने हैं? कब बदलना रहेगा सही, सुरक्षा के लिहाज से कितना जरूरी

जब तक आप कार के टायर खराब होने का इंतजार करेंगे तबतक कार किसी हादसे का भी शिकार हो सकती है, चलिए जानते हैं टायर से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: May 6, 2026 3:17:00 PM IST



Tyre Safety Tips: कार ड्राइव करना तो काफी आसान है, लेकिन कार को लंबे समय तक मेनटेन करके रखना इतना आसान नहीं है. इसके लिए आपको हमेशा कार के सभी पार्ट्स का ध्यान रखना चाहिए. जबतक गाडी को ठीक से नहीं रखा जाए तब तक कार अच्छी परफॉर्मेंस नहीं देगी. कार में टायर की भी अहम भूमिका रहती है. अगर आप कार में टायर का ख्याल नहीं रख रहे हैं तो ऐसे में ब्रेकिंग के साथ ही सुरक्षा पर भी सवाल उठते हैं. अक्सर लोग टायर तब बदलते हैं, जब वह घिसकर बिल्कुल खराब हो जाए या फिर जब तक उसकी उम्र न खत्म हो जाए.

जब तक आप कार के टायर खराब होने का इंतजार करेंगे तबतक कार किसी हादसे का भी शिकार हो सकती है, चलिए जानते हैं टायर से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में. 

5 साल बाद क्यों नहीं रखने चाहिए टायर? 

अगर आपकी कार के टायर भी 5 साल पुराने हैं तो ऐसे में इसे बदलना या नियमिततौर पर चेक करते रहना बेहद जरूरी होता है. दरअसल, 5 साल के बाद अक्सर कार के टायर की रबर सख्त हो जाती है और धीरे-धीरे करके टायर की ग्रिप कम होने लगती है. इससे हाई स्पीड पर टायर कई बार फटने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में टायर इसलिए भी जोखिमभरे हो जाते हैं क्योंकि, घिसे हुए टायर के साथ कार चलाने से ब्रेकिंग सिस्टम कमजोर हो जाता है. इसे ब्रेक ठीक से नहीं लग पाते हैं. इससे कार की दुर्घटना होने का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है. 

कब बदलना चाहिए टायर?

कार के टायर को समय-समय पर बदलना जरूरी होता है. ऐसे में कार से जुड़ी सुरक्षा पर सवाल नहीं उठते हैं. सुरक्षा के लिहाज से कुछ-कुछ सालों के अंतराल में गाड़ी के टायर बदलना बेहद जरूरी होता है. आमतौर पर आपको 5 साल के बाद गाड़ी के टायरों को बदल देना चाहिए. आमतौर पर देखा जाए तो 40 से 50 हजार  किलोमीटर या फिर 5 से 6 साल के बाद टायर बदलना किफायती माना जाता है. हालांकि, अगर टायर में कोई कट आ गया है या फिर टायर क्रैक हो गए हैं तो ऐसे में टायर को तुरंत बदल देना ज्यादा सही माना जाता है.

Advertisement