Home > टेक - ऑटो > Toyota Taisor vs Maruti Fronx फीचर्स से पावर तक कौन है बेहतर? किसमें मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Toyota Taisor vs Maruti Fronx फीचर्स से पावर तक कौन है बेहतर? किसमें मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

अगर आप कोई ऐसी कार देख रहे हैं तो ऐसे में Toyota Taisor vs Maruti Fronx में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों में से कौन सी बेस्ट रहेगी और किन अंतर के साथ आती हैं यह दोनों कारें.

By: Kunal Mishra | Last Updated: May 6, 2026 5:04:25 PM IST



Toyota Taisor vs Maruti Fronx: आज के समय में कार लेना कोई बहुत मुश्किल बात नहीं रह गई है, लेकिन देखा जाए तो कार लेते समय एक सही गाड़ी का चुनाव करना थोड़ा कठिन जरूर है. कई बार लोग कम जानकारी होने के चलते ऐसी कार ले लेते हैं, जो वास्तव में उनके लिए उतनी किफायती नहीं रहती है. इसलिए कार लेते समय आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि आप कौन सी कार लेने जा रहे हैं और वास्तव में आपको किन फीचर्स की जरूरत है. हालांकि, कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी को आमतौर पर काफी अच्छी और किफायती मानी जाती है.

अगर आप कोई ऐसी कार देख रहे हैं तो ऐसे में Toyota Taisor vs Maruti Fronx में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों में से कौन सी बेस्ट रहेगी और किन अंतर के साथ आती हैं यह दोनों कारें. 

Toyota Taisor vs Maruti Fronx: किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स? 

हालांकि, Toyota Taisor vs Maruti Fronx दोनों ही कारें न केवल लुक्स बल्कि फीचर्स में भी एक जैसी दिखाई देती हैं. देखा जाए तो Toyota Taisor में आपको 9 इंच की टचस्क्रीन के साथ ही 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही साथ रियर ऐसी वेंट्स का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा कार में Head-up display (HUD) भी मिल जाता है. वहीं, बात करें अगर Maruti Fronx में आपको 9 इंच का HD infotainment system के साथ ही क्रूज कंट्रोल, टर्न बाय टर्न नैविगेशन औओर ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी देखने के लिए मिलता है. इस कार में भी आपको 6 एयरबैग मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta vs Kia Seltos: पावर से परफॉर्मेंस तक क्या है अंतर? कौन सी कार रहेगी वैल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेस में कौन किससे आगे?

Toyota Taisor में आपको 1.0L Turbo Petrol के साथ-साथ 1.2 लीटर इंजन का भी ऑप्शन मिलता है. इसका 1.0 लीटर इंजन 100.06 PS की पावर देने के साथ-साथ 147.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. वहीं, दूसरी ओर बात करें तो Maruti Fronx में 1.0L K-Series Turbo Boosterjet Engine मिलता है, जो 89.73 PS पावर देता है. हालांकि, पावर और पिक अप के मामले में दोनों कारें ठीक हैं. 

Advertisement