Home > टेक - ऑटो > Toyota Glanza vs Maruti Suzuki Baleno: प्रीमियम हैचबैक के तौर पर किसे लेना रहेगा सही? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या है तुलना

Toyota Glanza vs Maruti Suzuki Baleno: प्रीमियम हैचबैक के तौर पर किसे लेना रहेगा सही? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या है तुलना

अगर आप वाकई कोई ऐसी कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में Toyota Glanza vs Maruti Suzuki Baleno में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारों में प्रीमियम फीचर्स देखने के लिए मिल जाते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: June 2, 2026 6:48:17 PM IST



Premium Hatchback Cars: आजकल लोग हैचबैक कारों से थोड़ा आगे बढ़कर प्रीमियम हैचबैक कारों की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं. प्रीमियम हैचबैक कारों में आपको कई लेटेस्ट और एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं. जोकि, हैचबैक कारों में नहीं दिए जाते हैं. प्रीमियम हैचबैक लेकर न केवल आप अपना कार को अपग्रेड कर सकते हैं बल्कि, कई बेहतरीन फीचर्स का मजा भी ले सकते हैं. आमतौर पर 7 से 10 लाख में आपको एक बेहतरीन और जबरदस्त फीचर्स वाली प्रीमियम हैचबैक कार मिल जाती है.

अगर आप वाकई कोई ऐसी कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में Toyota Glanza vs Maruti Suzuki Baleno में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारों में प्रीमियम फीचर्स देखने के लिए मिल जाते हैं. 

किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

देखा जाए तो दोनों ही कारों में आपको बिलकुल सेम डिजाइन देखने के लिए मिल जाता है. हालांकि, दोनों अलग-अलग कार निर्माता कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं. Toyota Glanza में आपको रियर AC वेंट्स और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही 360 डिग्री कैमरा और 9 इंच की टचस्क्रीन भी मिल जाता है. इतना ही नहीं इस कार में ऐप्पल कार प्ले या एंड्रॉयड ऑटो भी मिलता है. वहीं, दूसरी ओर Maruti Suzuki Baleno में आपको 360 डिग्री व्यू कैमरा के अलावा एंटी-हिल कंट्रोल और हेड-अप डिस्प्ले के साथ-साथ  9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जाता है. 

किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर?

Toyota Glanza में आपको 1.2 लीटर का K सीरीज इंजन मिलता है, जो 88.5 से लेकर 90bhp की पावर देने के साथ ही 113Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. साथ ही Glanza के पेट्रोल में आपको 20 से लेकर 22 तक का माइलेज मिल जाता है. वहीं, दूसरी तरफ Baleno में आपको 1.2-लीटर K-सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया जाता है. यह कार 88 बीएचपी की पावर देने के साथ-साथ 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. 

Advertisement