Home > टेक - ऑटो > Bike Overheating Tips: तेज धूप में बाइक का इंजन हो रहा है ज्यादा गर्म? बचाव के लिए जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी कोई खराबी

Bike Overheating Tips: तेज धूप में बाइक का इंजन हो रहा है ज्यादा गर्म? बचाव के लिए जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी कोई खराबी

हालांकि, हर बार इंजन का गर्म होना किसी बड़ी खराबी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर इसे लगातार नजरअंदाज किया जाए तो इंजन की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. अगर आपकी बाइक का इंजन भी बार-बार ओवरहीट करने लगता है तो ऐसे में आपको कुछ आसान तरीको को अपनाना चाहिए.

By: Kunal Mishra | Published: August 2, 2026 4:06:47 PM IST



Bike Overheating Tips: गर्मी के मौसम में लगातार बाइक चलाने के दौरान इंजन का सामान्य से अधिक गर्म होना एक आम समस्या हो सकती है. गर्मियों में अक्सर बाइक चलाने वालों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर जब तापमान बहुत ज्यादा हो, ट्रैफिक जाम में लंबे समय तक बाइक चलानी पड़े या लंबी दूरी का सफर करना हो, तो ऐसे में इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

हालांकि, हर बार इंजन का गर्म होना किसी बड़ी खराबी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर इसे लगातार नजरअंदाज किया जाए तो इंजन की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. अगर आपकी बाइक का इंजन भी बार-बार ओवरहीट करने लगता है तो ऐसे में आपको कुछ आसान तरीको को अपनाना चाहिए. 

1. ट्रैफिक में लगातार क्लच दबाकर न चलें 

अगर आप ट्रैफिक के दौरान लगातार क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं तो ऐसे में आपकी बाइक पर प्रभाव पड़ सकता है. ज्यादा ट्रैफिक में कई लोग आधा क्लच दबाकर धीरे-धीरे बाइक चलाते रहते हैं. इससे क्लच प्लेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और इंजन पर भी असर पड़ सकता है. इससे कहीं न कहीं आपकी बाइक का इंजन ओवरहीट करने लगता है. इसलिए सही गियर का इस्तेमाल करें और जरूरत पड़ने पर बाइक को न्यूट्रल में रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. 

2. ज्यादा RPM पर न चलाएं

अगर आप बाइक को ज्यादा RPM पर चलाते हैं तो ऐसे में इसके कहीं न कहीं नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. बार-बार तेज एक्सीलरेशन देना और लंबे समय तक ऊंचे RPM पर बाइक चलाना इंजन का तापमान बढ़ा सकता है. खासकर गर्मी के मौसम में यह असर और अधिक दिखाई दे सकता है. इसलिए ओवरहटिंग की समस्या से बचने के लिए आपको बाइक क सही RPM पर चलाना चाहिए. 

3. इंजन ऑयल का रखें ध्यान 

अगर आपकी बाइक भी गर्मियों के दौरान ज्यादा ओवरहीटिंग करती है तो ऐसे में आपको इंजन ऑयल का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में समय-समय पर इंजन ऑयल बदलवाते रहें और इंजन की नियमित जांच भी कराते रहें. अगर ऑयल पुराना हो गया है, उसकी क्वालिटी खराब हो चुकी है या उसकी मात्रा कम है, तो इंजन तेजी से गर्म हो सकता है.

Advertisement