Bike Hot Seat: गर्मी के मौसम में अगर बाइक कुछ देर भी तेज धूप में खड़ी रहे, तो उसकी सीट इतनी गर्म हो जाती है कि उस पर बैठना मुश्किल हो जाता है. कई बार सीट का तापमान इतना बढ़ जाता है कि राइडर के बैठते ही उसे तेज गर्मी लगने लगती है. ऐसी स्थिति में बाइक चलाते समय काफी असहजता होती है. यह समस्या खासतौर पर उन लोगों के साथ ज्यादा होती है जो ऑफिस, बाजार या खुले पार्किंग एरिया में घंटों के लिए बाइक खड़ी करते हैं. हालांकि, बाइक की सीट का गर्म होना एक सामान्य स्थिति है, लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है.
आमतौर पर ऐसा तभी होता है जब आप बाइक को धूप में खड़ा करते हैं. सिर्फ कुछ अच्छी आदतें और छोटी-छोटी सावधानियां आपकी राइड को काफी आरामदायक बना सकती हैं. आइए जानते हैं कि धूप में गर्म हुई बाइक की सीट को जल्दी ठंडा करने और इस परेशानी से बचने के कुछ आसान तरीकों के बारे में.
1. छाएं में पार्क करें बाइक
अगर आप बाइक को छाएं में पार्क करते हैं तो काफी हद तक इस समस्या से राहत पाई जा सकती है. अगर हो सके तो हमेशा बाइक को किसी पेड़, शेड या कवर वाली पार्किंग में खड़ी करें. सूरज की किरणें सीट और अन्य प्लास्टिक पार्ट्स का तापमान तेजी से बढ़ा देती हैं, जिससे बाइक की सीट इतनी गर्म हो जाती है कि उसपर बैठना भी मुश्किल हो जाता है. इसलिए आपको बाइक को हमेशा छाएं में ही खड़ी करनी चाहिए.
2. कवर का करें इस्तेमाल
बाइक की सीट अगर धूप में ज्यादा गर्म हो जाती है तो ऐसे में सबसे अच्छा रास्ता है कि आपको सीट कवर का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आपको कई घंटों तक बाइक खुले में पार्क करनी पड़ती है, तो अच्छी क्वालिटी वाला बाइक कवर इस्तेमाल कर सकते हैं. यह केवल सीट ही नहीं, बल्कि फ्यूल टैंक और मीटर कंसोल आदि को भी तेज धूप और सूरज की रोशनी से बचाने का काम करता है.
3. बाइक स्टार्ट करने से पहले सीट ठंडा करें
अगर आप बाइक को लंबे समय तक धूप में खड़ा करते हैं और ऐसे में अगर सीट काफी गर्म हो जाती है तो सबसे बेहतर तरीका है कि बाइक को स्टार्ट करने से पहले आपको सीट को ठंडा होने का इंतजार करना चाहिए. इसके लिए बाइक को वहां ले जाकर कुछ देर कहीं छाएं में खड़ा कर सकते हैं. इससे सीट की सतह का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगता है.