Health insurance Tips: आज के समय में लाइफ इंश्योरेंस के साथ-साथ हेल्थ इंश्योरेंस लेना भी काफी जरूरी होता है. कई बार हेल्थ इंश्योरेंस नहीं रहने से लोगों को बीमारी के लिए काफी खर्च उठाना पड़ जाता है. इसलिए ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस का रहना काफी जरूरी माना जाता है. हेल्थ इंश्योरेंस सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा का बेहद जरूरी हिस्सा भी बन चुका है, जिसे नकारा नहीं जा सकता है. छोटी बीमारी से लेकर बड़े ऑपरेशन तक, अस्पताल के बिल कई बार परिवार की सालों की बचत कुछ ही दिनों में देनी पड़ जाती है.
हेल्थ इंश्योरेंस होने पर आपका सारा क्लेम बीमा कंपनी दे देती है. लेकिन, हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में,
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस लेने जा रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि जिस इंश्योरेंस को आप ले रहे हैं उसके नेटवर्क कवरेज हॉस्पिटल कितने हैं. इसके अलावा आपको इंश्योरेंस लेते हैं तो ऐसे में पर्याप्त कवरेज चुनें साथ ही साथ वेटिंग पीरियड को भी समझना जरूरी होता है. इसके अलावा आपको प्री-एग्जिस्टिंग डिजीज को लेकर भी थोड़ा सक्रिय रहना चाहिए और इंश्योरेंस कराते समय किसी भी तरह की छोटी-मोटी बीमारी को नहीं छुपाना चाहिए.
किस उम्र में इंश्योरेंस लेना सही?
देखा जाए तो कम उम्र में इंश्योरेंस लेना सही रहता है. 20 से 30 साल की उम्र में इंश्योरेंस लेना काफी किफायती माना जाता है. दरअसल, इस उम्र में इंश्योरेंस लेने से प्रीमियम कम जाता है साथ ही साथ आपको टैक्स बैनिफिट में भी काफी छूट मिलती है. हालांकि, आप उम्र बढ़ने पर भी इसे ले सकते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र में इंश्योरेंस लेने से कई बार प्रीमियम का भुगतान थोड़ा ज्यादा करना पड़ता है. इसलिए कोशिश करें कि कम उम्र में ही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ले लें,