Home > टेक - ऑटो > Electric Bike Buying Tips: पहली बार खरीद रहे हैं इलेक्ट्रिक बाइक? इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं आएगी कोई समस्या

Electric Bike Buying Tips: पहली बार खरीद रहे हैं इलेक्ट्रिक बाइक? इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं आएगी कोई समस्या

बाजार में आज अलग-अलग कीमत, फीचर्स और रेंज वाली कई इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद हैं, जिसके कारण पहली बार खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए सही मॉडल चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इलेक्ट्रिक बाइक लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

By: Kunal Mishra | Published: August 2, 2026 3:29:55 PM IST



Electric Bike Buying Tips: पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है और अब बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल बाइक की जगह इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना एक समझदारी का फैसला मानते हैं. हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन लेना आपके लिए आज के समय में एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है, लेकिन अभी भी कुछ लोग इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर आदि लेने से पहले रिसर्च नहीं करते हैं और न ही उसके बारे में कोई खास जानकारी रखते हैं. अगर आप भी इलेक्ट्रिक बाइक लेने जा रहे हैं तो ऐसे में यह लेख आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है.

बाजार में आज अलग-अलग कीमत, फीचर्स और रेंज वाली कई इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद हैं, जिसके कारण पहली बार खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए सही मॉडल चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इलेक्ट्रिक बाइक लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

1. बैटरी की क्वालिटी चेक करें 

अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसकी बैटरी के बारे में जानकारी लेना बेहद जरूरी माना जाता है. बाइक खरीदने से पहले यह जरूर जान लें कि बैटरी किस तरह की है, उसकी लाइफ कितनी है और उस पर कितने सालों या कितने किलोमीटर तक की वारंटी मिल रही है. साथ ही यह भी पता करें कि भविष्य में बैटरी बदलने की जरूरत पड़ने पर उसकी कितनी कीमत आपको वापस मिल जाएगी. 

2. चार्जिंग की सुविधा का लगाएं पता 

अगर आप नई इलेक्ट्रिक बाइक लेने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको चार्जिंग की सुविधा के बारे में भी पता लगा लेना चाहिए. बाइक खरीदते समय यह जानना जरूरी है कि बाइक को फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है. अगर आपके घर या ऑफिस में सुरक्षित चार्जिंग की सुविधा है, तो रोजमर्रा के इस्तेमाल में आपको काफी आसानी रहेगी. अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो अपने शहर या आसपास चार्जिंग सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी भी पहले से ले लें.

3. सर्विस नेटवर्क की लें जानकारी 

इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले आपको हमेशा उसके सर्विस नेटवर्क के साथ-साथ इस बात की भी जानकारी लेनी चाहिए कि बाइक के स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाएंगे या फिर नहीं. इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले यह देख लें कि आपके शहर या आसपास कंपनी का सर्विस सेंटर है या नहीं.

Advertisement