Tips For Brake Failure: अक्सर लोग हाइवे पर सफर करते हैं. लेकिन हाइवे पर चलने से पहले कार में सबकुछ चेक कर लेना ज्यादा बेहतर रहता है. कई बार सर्विसिंग या गाड़ी की देखरेख की कमी के चलते कार का ब्रेक फेल हो सकता है. हाईवे पर तेज रफ्तार से कार चलाते समय अगर ब्रेक फेल हो जाए तो ऐसे में क्या करना चाहिए? हालांकि, ऐसी स्थिति कई बार हो जाती है इसलिए ऐसे में घबराना नहीं चाहिए बल्कि, थोड़ा सावधानी से काम लेना चाहिए. हालांकि, आजकल की लेटेस्ट कारों में काफी मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. समय पर सर्विस न करवाने,
ब्रेक फ्लूड की कमी, ब्रेक लाइन में लीकेज या किसी तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक फेल जैसी स्थिति हो सकती है. ऐसेसमय में घबराहट अक्सर दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण बन जाती है. चलिए जानते हैं ऐसे में गाड़ी रोकने के लिए क्या करना चाहिए.
1. एक्सीलेटर से तुरंत पैर हटाएं
अगर हाइवे पर ड्राइविंग के दौरान आपकी कार की ब्रेक फेल हो जाए तो ऐसे में सबसे पहले कार की स्पीड को कम करने की जरूरत होती है. ब्रेक फेल होने के बाद सबसे पहला काम एक्सीलेटर छोड़ देना चाहिए. इससे इंजन की पावर कम होगी और कार की स्पीड धीरे-धीरे कम होने लगेगी. जैसे-जैसे कार की स्पीड कम होने लगेगी वैसे-वैसे करके कार अपने आप ही रुकने लग जाएगी. इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि एक्सीलेटर पर पैर नहीं रखना चाहिए.
2. सावधानी से लगाएं हैंडब्रेक
हाइवे पर अगर कार की ब्रेक फेल हो जाएं तो ऐसे में आपको हैंडब्रेक का इस्तेमाल करना है, लेकिन इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है. हैंडब्रेक या इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक का उपयोग केवल तब करें, जब कार की स्पीड थोड़ी कम हो चुकी हो. इसे एक झटके में पूरी तरह खींचने से पिछले पहिए लॉक हो सकते हैं और कार फिसल सकती है. इसलिए हैंडब्रेक को धीरे-धीरे करके ही लगाना चाहिए ताकि कार फिसले नहीं.
3. घबराना बंद करें
अगर हाइवे पर आपकी कार का ब्रेक फेल हो जाए तो ऐसे में सबसे पहले आपको यह करना है कि घबराना बंद करें. घबराने से स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है. इसलिए ऐसे में आपको स्थिति को समझना चाहिए और सही तरीके से ब्रेक लगाने की कोशिश करनी चाहिए. घबराकर अचानक स्टीयरिंग मोड़ना या तेज प्रतिक्रिया देना कहीं न कहीं आपकी कार के संतुलन को बिगाड़ सकता है. इसलिए ऐसे में आपको सूझबूछ के साथ काम लेना चाहिए.