Home > टेक - ऑटो > हैचबैक खरीदने का प्लान है? Tata Tiago vs Maruti Swift, किस कार पर खर्च करना होगा कम? देखें पूरा हिसाब

हैचबैक खरीदने का प्लान है? Tata Tiago vs Maruti Swift, किस कार पर खर्च करना होगा कम? देखें पूरा हिसाब

दोनों ही कारें काफी बेहतरीन और वैल्यू फॉर मनी मानी जाती है. अगर आप इन दोनों कारों को लेने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर और इनके फीचर्स के बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: June 17, 2026 9:24:22 PM IST



Tata Tiago vs Maruti Suzuki Swift: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हैचबैक कारों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. कम कीमत, बेहतर माइलेज, आसान ड्राइविंग और कम मेंटेनेंस लागत के कारण बड़ी संख्या में लोग इस सेगमेंट की कारों को पसंद करते हैं. खासकर पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों और छोटे परिवारों के लिए हैचबैक कारें काफी किफायती और बजट फ्रेंडली मानी जाती है. अगर आप भी नई हैचबैक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके सामने सबसे लोकप्रिय ऑप्शन में Tata Tiago vs Maruti Suzuki Swift दोनों कारें आती हैं.

दोनों ही कारें काफी बेहतरीन और वैल्यू फॉर मनी मानी जाती है. अगर आप इन दोनों कारों को लेने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अंतर और इनके फीचर्स के बारे में. 

फीचर्स में कौन है ज्यादा किफायती?

Tata Tiago में आपको ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांंसमिशन, हर्मन की 10.24 इंच की टचस्क्रीन और ऐप्पल कार प्ले का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो Maruti Suzuki Swift में आपको 6 एयरबैग्स मिलने के अलावा Electronic Stability Program (ESP) और ABS का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा आपको EBD और ब्रेक असिस्ट का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा आपको Hill Hold Assist और 9 इंच का SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिलता है. 

कैसी है दोनों कारों की परफॉर्मेंस? 

Tata Tiago में आपको 1.2 लीटर के साथ 3 सिलेंडर इंजन आता है. यह इंजन 84 से 86 BHP की पावर देने के साथ ही 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दूसरी तरफ अगर देखा जाए तो Maruti Suzuki Swift में आपको 3 सिलेंडर इंजन मिलता है. यह कार में आपको 80.46bhp की पावर मिलने के साथ ही साथ 111.7Nm का टॉर्क मिलता है. इसके अलावा इसमें आपको 24 से लेकर 25 का माइलेज मिल सकता है.

Tags:
Advertisement