Home > टेक - ऑटो > लेना चाहते हैं इलेक्ट्रिक SUV कार? Tata Safari EV vs Tata Harrier EV में से क्या रहेगी बेस्ट, किसमें कितना दम

लेना चाहते हैं इलेक्ट्रिक SUV कार? Tata Safari EV vs Tata Harrier EV में से क्या रहेगी बेस्ट, किसमें कितना दम

यही कारण है कि टाया सफारी और हैरियर जैसी बड़ी कारों को भी ईवी में लेकर आया है. अगर आप SUV में कोई इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Tata Safari EV vs Tata Harrier EV में से किसी को भी ले सकते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: June 3, 2026 8:01:59 PM IST



Tata Safari EV vs Tata Harrier EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. खासकर इलेक्ट्रॉनिक वाहनो की पिछले कुछ समय में मांग काफी ज्यादा बढ़ी है. पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं. हालांकि, आज के समय में ईवी वाहन खरीदना एक किफायती और काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. सरकार भी ईवी वाहन लेने पर अच्छी-खासी सब्सिडी देती है. केवल सेडान या हैचबैक ही नहीं बल्कि, आज के समय में बड़े साइज की SUV कारें भी अब इलेक्ट्रिक वर्जन में उपलब्ध है. इस बदलते दौर में Tata Motors भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ को और मजबूत बना रहा है.

यही कारण है कि टाया सफारी और हैरियर जैसी बड़ी कारों को भी ईवी में लेकर आया है. अगर आप SUV में कोई इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Tata Safari EV vs Tata Harrier EV में से किसी को भी ले सकते हैं. 

फीचर्स में कौन है ज्यादा किफायती?

फीचर्स की बात की जाए तो दोनों में काफी अच्छे फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं क्योंकि, कार एक ही कंपनी और एक ही सेगमेंट की है. Tata Safari EV को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. इस कार में आपको अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स के साथ-साथ एक बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और JBLऑडियो सिस्टम देखने के लिए मिलता है. वहीं, दूसरी तरफ Tata Harrier EV में आपको dual-motor AWD, Level-2 ADAS के साथ ही साथ JBL के 10 स्पीकर्स ऑडियो सिस्टम मिल जाते हैं. हालांकि, दोनों ही कारों में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल जाती है. 

रेंज में कैसी है दोनों की टक्कर? 

मिली जानकारी के मुताबिक Tata Safari EV में आपको फुल यानि सिंगल चार्जिंग में 500 से लेकर 600 किलोमीटर तक की रेंज देखने के लिए मिल जाती है. इस कार में आपको 65 kWh और 75 kWh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. हालांकि, इस सेगमेंट में यह एक अच्छी रेंज मानी जाती है. वहीं, दूसरी ओर Tata Harrier EV में भी आपको 65 kWh और 75 kWh बैटरी मिलने के साथ-साथ फुल चार्जिंग में 600 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है.

Advertisement