Home > टेक - ऑटो > सितंबर 2026 में iPhone 18 से लेकर Samsung Galaxy s26 fe तक लॉन्च होंगे ये जबरदस्त स्मार्टफोन्स, जानें कैसे होंगे फीचर्स और परफॉर्मेंस

सितंबर 2026 में iPhone 18 से लेकर Samsung Galaxy s26 fe तक लॉन्च होंगे ये जबरदस्त स्मार्टफोन्स, जानें कैसे होंगे फीचर्स और परफॉर्मेंस

Upcoming Smartphones | Smartphones Launch In September 2026: अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो भी आप ऐसे में एक अच्छा फोन ले सकते हैं. हालांकि, ऐप्पल द्वारा इस बात की पुष्टि कर गदी गई है कि iphone 18 pro को 9 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए कई ऑप्शन्स मौजूद रहेंगे. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

By: Kunal Mishra | Last Updated: August 31, 2026 4:33:16 PM IST



Upcoming Smartphones | Smartphones Launch In September 2026: अगर आप कोई नया स्मार्टफोन लेने केा प्लान बना रहे हैं तो ऐसे में कुछ दिन इंतजार करना सही रहेगा. दरअसल, सितंबर 2026 यानि अगले महीने कुछ नए स्मार्टफोन्स भारतीय टेक बाजार में लॉन्च होने जा रहे हैं. अगले महीने Apple से लेकर Samsung, POCO, Infinix, Vivo के साथ ही साथ Xiaomi जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स पेश करने की तैयारी में हैं.
अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो भी आप ऐसे में एक अच्छा फोन ले सकते हैं. हालांकि, ऐप्पल द्वारा इस बात की पुष्टि कर गदी गई है कि iphone 18 pro को 9 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए कई ऑप्शन्स मौजूद रहेंगे. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

1. Infinix Hot 70 Pro 5G+

अगर आपका बजट 25 हजार रुपये से लेकर 27 हजार रुपये तक है तो ऐसे में आप Infinix Hot 70 Pro 5G+ को ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 6.76 इंच का Full-HD+ डिस्प्ले मिलने के साथ ही 144Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है. यह फन 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च होने के बाद इसे Flipkart और Infinix India जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लिए जा सकेंगे. 

2. Poco F9 Pro और F9 Ultra

टेक बाजार में कल यानि 1 सितंबर 2026 को Poco F9 Pro और F9 Ultra लॉन्च करने की उम्मीद है. लेकिन, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, इसे लेकर चर्चा काफी तेज है. 

3. Vivo X500 सीरीज

अगर आप Vivo के शौकीन हैं तो ऐसे में आप कुछ दिन और इंतजार कर सकते हैं. Vivo अपनी प्रीमियम X सीरीज को X500 लाइनअप को आगे लेकर आने के लिए तैयार है. हालांकि, यह फोन पहले चीन में लॉन्च होगा, जिसके बाद भारत में इसकी एंट्री होगी. इसमें कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग पर खास फोकस देखने को मिल सकता है. भारत में आने पर इसकी शुरुआती कीमत 90,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है. 

4. Galaxy s26 fe 

Galaxy s26 fe को लेकर भी लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस स्मार्टफोन में आपको कई बेहतरीन फीर्चस मिलने के साथ ही साथ एक दमदार परफॉर्मेंस और एक अच्छी क्वालिटी का कैमरा भी दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि यह फोन 4 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जा एगा. जिसके बाद इसे भारत में भी बेचा जाएगा. 

Advertisement