Home > टेक - ऑटो > Car Servicing Bill: क्या आपका भी हर बार एक्सट्रा आता है कार सर्विस का बिल? इन तरीकों से बचेंगे पैसे, कम हो जाएगा बड़ा खर्चा

Car Servicing Bill: क्या आपका भी हर बार एक्सट्रा आता है कार सर्विस का बिल? इन तरीकों से बचेंगे पैसे, कम हो जाएगा बड़ा खर्चा

शुरुआत में जिस सर्विस का खर्च कुछ हजार रुपये बताया जाता है, बिल बनते-बनते वही रकम काफी ज्यादा हो जाती है. इसलिए कार की सर्विसिंग से पहले ये बेहद जरूरी है कि सर्विस चार्जे के बारे में पता लगा लें. लेकिन, कार में ऐसे कई जरूरी काम होते हैं, जो सर्विसिंग के दौरान करा लेने चेा हिए. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: August 31, 2026 12:48:55 PM IST



Car Servicing Bill: कार खरीदना जितना आसान लगता है, उसकी सही तरीके से देखभाल करना उतना ही जरूरी होता है. कार की नियमित सर्विसिंग न सिर्फ गाड़ी की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखती है, बल्कि लंबे समय तक इंजन और ब्रेक के साथ ही साथ अन्य जरूरी पार्ट्स भी सुरक्षित रहते हैं. हालांकि, सर्विस सेंटर पहुंचते ही कई कार मालिकों को एक ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसका अंदाजा उन्हें पहले से नहीं होता है.
शुरुआत में जिस सर्विस का खर्च कुछ हजार रुपये बताया जाता है, बिल बनते-बनते वही रकम काफी ज्यादा हो जाती है. इसलिए कार की सर्विसिंग से पहले ये बेहद जरूरी है कि सर्विस चार्जे के बारे में पता लगा लें. लेकिन, कार में ऐसे कई जरूरी काम होते हैं, जो सर्विसिंग के दौरान करा लेने चेा हिए. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

सर्विस सेंटर से पहले ही एस्टिमेट मांग लें 

कार को सर्विस करा लेने से पहले आपको सर्विस सेंटर से पहले ही एक एस्टीमेट यानि अनुमानित बिल मांग लेने चाहिए ताकि आपको इस बात का अंदाजा लग जाए कि आपकी सर्विसिंग की कॉस्ट कितनी आमे वाली है. सर्विस एडवाइजर से कहें कि आपकी कार में सभी कामों का एक अनुमानित लागत बताए. इसमें लेबर चार्ज से लेकर फिल्टर, इंजन ऑयल और टैक्स आदि शामिल हैं या फिर नहीं. 

बिना जरूरी काम कराने से बचें

अगर आप अपनी कार को सर्विसिंग के लिए लेकर गए हैं तो ऐसे में सबसे पहले ये देखें कि कौन सा काम कराना कार में जरूरी है. अगर वह काम जरूरी नहीं है और उसके बिना आपका काम चल जाए तो ऐसे में उसे नहीं कराना ज्यादा बेहतर रहेगा. सर्विस सेंटर पर आपको कार के किसी पार्ट की सफाई, डीप क्लीनिंग, पॉलिशिंग या किसी अन्य तरह की सफाई का सुझाव दिया जा सकता है, लेकिन आपको इसमें से जो जरूरी लगे वही कराएं  

पार्ट बदलने से पहले उसकी जानकारी लें

आमतौर पर सर्विस का ज्यादा बिल कार के किसी पार्ट को बदलवाने के बाद आता है. कार का पार्ट बदला जाता है तो ऐसे में उसमें डीलर द्वारा लंबा-चौड़ा बिल बना दिया जाता है. इसलिए अगर सर्विस सेंटर किसी पार्ट को बदलने की सलाह देता है, तो सिर्फ बोलने के बाद ही उसे न कराएं. बल्कि, इस बात की पूरी जानकारी लेनी चाहिए ताकि आपको उस पार्ट के बारे में पता चल जाए. 

Advertisement