Home > टेक - ऑटो > Share Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 800 अंक टूटा Sunsex, निफ्टी 23250 से नीचे

Share Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 800 अंक टूटा Sunsex, निफ्टी 23250 से नीचे

कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पश्चिम एशिया में संकट गहराने का असर आज बाजार पर देखने के लिए मिल रहा है, जिसके चलते मार्केट में क्रैश आया है. मार्केट में आई भारी गिरावट के चलते BSE Limited कंपनियों का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 459 लाख करोड़ रुपये रह गया.

By: Kunal Mishra | Published: June 3, 2026 11:10:29 AM IST



Share Market Crash: आज यानि बुधवार 3 जून 2026 को भारतीय शेयर मार्केट में एक बड़ी गिरावट देखने के लिए मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी से नीचे गिरे हैं. बाजार खुलने के साथ ही लाल निशान पर कारोबार कर रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाजार में 9.30 बजे सेंसेक्स 796.56 अंक गिरकर 73,853.28 पर आ गया. वहीं, निफ्टी में भी धड़ल्ले से गिरावट दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी smallcap index भी गिरते हुए दिखाई दिए हैं.

कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पश्चिम एशिया में संकट गहराने का असर आज बाजार पर देखने के लिए मिल रहा है, जिसके चलते मार्केट में क्रैश आया है. मार्केट में आई भारी गिरावट के चलते BSE Limited कंपनियों का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 459 लाख करोड़ रुपये रह गया. 

214.95 अंक से गिरकर 23,268.60 पर पहुंचा निफ्टी 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निफ्टी 214.95 अंक से गिरकर 23,268.60 पर पहुंच गया है. निफ्टी 50 इंडेक्स भी 24,300 से नीचे फिसल गया. वहीं, निफ्टी मिडकैप में 0.85 फीसदी और निफ्टी smallcap में 0.58 फीसदी की गिरावट देखी गई. इसके साथ ही साथ भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोर होकर 95.47 पर खुला है. देखा जाए तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG और निफ्टी रियल्टी आदी जैसे सेक्टर में भी गिरावट देखी जा रही है. 

किन कारणों से क्रैश हुई मार्केट? 

शेयर मार्केट के क्रैश होने के पीछे के कारणों की बात करें अगर तो US-ईरान तनाव या पश्चिम एशिया में संकट गहरा गया है, जिसे काफी हद तक इसका जिम्मेदार माना जा रहा है. फिलहाल, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के बड़े हिस्से में माइन लगा दी है, और कमर्शियल जहाजों पर फायरिंग भी की गई है, जिससे यह लग रहा है कि इस मामले में शांति वार्ता में समय लग सकता है. इससे भारतीय मार्केट पर भी कहीं न कहीं प्रभाव पड़ा है.

Advertisement