Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट या डिवाइस के तौर पर ही नहीं देखा जाता है बल्कि, जीवन का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना पल भर भी दूर रहना मुश्किल हो जाता है. आज के समय में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि एक किफायती डील भी हो सकती है. ज्यादातर लोग स्मार्टफोन बाजार में बिक रहे तमाम मोबाइल फोन्स के बीच में कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना किफायती रहेगा. अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसके बारे में जान लेना काफी जरूरी होता है.
अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने की तैयारी में हैं तो ऐसे में Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 को ले सकते हैं. दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच अंतर के बारे में.
फीचर्स में कौन है ज्यादा आगे?
Galaxy S26 Ultra की तो इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जिसमें HP2 main sensor भी दिया जाता है. वहीं, इस फोन में आपको 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो और 50 मेगापिक्सल का periscope lens का भी ऑप्शन दिया जाता है. वहीं, दूसरी तरफ Google Pixel 10 में आपको 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने के अलावा 3000 निट्स ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है. इसके साथ ही 7 साल का एंड्रॉइड OS और सुरक्षा अपडेट और Tensor G5 chip जैसे फीचर्स आपको इस फोन में मिल सकते हैं.
कैमरा में कौन है बेस्ट?
Galaxy S26 Ultra में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor मिलता है साथ ही साथ 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. अगर आप फीचर्स, पर्फॉमेंस और एक अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Galaxy S26 Ultra लेना भी किफायती हो सकता है. Google Pixel 10 अपने कैमरा को लेकर बखूबी जाना जाता है. इस स्मार्टफोन में आपको 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने के साथ ही साथ 5x ऑप्टिकल जूम भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड मिलने के साथ-साथ AI फीचर्स भी मिलते हैं.