Samsung Galaxy F70 Pro 5G: भारत में सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G का लॉन्च आज 3 अगस्त को होने वाला है. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, खास स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन के बारे में सभी जानकारी दे दी है. इस लॉन्च के बाद सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट पर आपको आसानी से मिल सकता है.
भारत में सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो की कीमत (Samsung Galaxy F70 Pro 5G)
सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G की ये ऑफिशियल रिटेल कीमतें हैं. सैमसंग ने यह भी कन्फर्म किया है कि स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर के साथ आएगा, हालांकि डिस्काउंट की जानकारी लॉन्च के समय दी जाएगी.
- 6GB + 128GB – Rs. 25,999
- 8GB + 128GB – Rs. 29,999
- 8GB + 256GB – Rs. 34,999
किस कलर में आएगा फोन?
Samsung Galaxy F70 Pro 5G आप समसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और Flipkart से ले सकते हैं. ये नया स्मार्टफोन आपको दो कलर में मिलने वाला है. Alpha Black और Aura Green आपको ये दो कलर ऑपशन मिलेंगे.
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के शानदार फीचर्स
- फ्लैट फुल-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले जो आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने वाला है.
- प्रीमियम गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है.
- Qualcomm का Snapdragon का प्रोसेसर भी फोन में मिलने वाला है.
- LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज भी आपको फोन में मिलने वाला है.
- फोटो के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी फोन में मिलने वाला है.
- मेन कैमरा 50MP का मिलने वाला है. जिसमें स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी मिलेगा.
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HDR सेल्फी कैमरा फोन में मौजूद है.
- 2MP मैक्रो सेंसर और 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा. साथ ही शानदार LED फ्लैश लाइट.