Home > टेक - ऑटो > Toyota Innova लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

Toyota Innova लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

सवाल यह उठता है कि कितनी सैलरी वाले लोग टोयोटा इन्नोवा को ले सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं टोयोटा इन्नोवा लाने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए.

By: Kunal Mishra | Published: May 18, 2026 7:59:08 PM IST



Salary for Toyota Innova: भारत में एसयूवी कारों का अच्छा खासा क्रेज देखा जाता है. बात की जाए अगर एसयूवी सेगमेंट की तो यह कारें अक्सर अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर काफी चर्चा में रहती हैं. ठीक इसी तरह इन्नोवा को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं कि इस कार को खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए या फिर कौन लोग इसे खरीद सकते हैं. पिछले लंबे समय से इस कार का जलवा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बना हुआ है. यह एक 5 स्टार रेटिंग वाली काफी सुरक्षित कार मानी जाती है.

सवाल यह उठता है कि कितनी सैलरी वाले लोग टोयोटा इन्नोवा को ले सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं टोयोटा इन्नोवा लाने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए. 

इन्नोवा लेने के लिए क्या होनी चाहिए सैलरी? 

ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो टोयोटा इन्नोवा की कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होकर 26.82 लाख रुपये तक जाती है. इसकी कीमत भी टाटा हैरियर के आसपास ही है. अगर बात करें इस कार के स्मार्ट बेस मॉडल की तो इसे लेने के लिए आपको लगभग 22.80 लाख रुपये की कीमत चुकानी पडे़गी. अब इसे लेने के लिए आपकी महीने की सैलरी लगभग 1 लाख से 1.20 लाख रुपये होनी चाहिए ताकि आप अपनी महीने की सैलरी का कुछ प्रतिशत ईएमआई के तौर पर हर महीने आसानी से दे सकें. हालांकि, इतनी सैलरी होने पर आप इन्नोवा को आसानी से ले सकते हैं. 

डाउनपेमेंट और EMI का क्या है हिसाब?

बात की जाए अगर डाउन पेमेंट और ईएमआई तो इस कार का बेसल मॉडल लेने के लिए आपको लगभग 5 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करनी होगी. इसके बाद आपका कुल 17.80 लाख रुपये का लोन हो जाएगा, जोकि आप किसी भी बैंक में जाकर ले सकते हैं. अगर आप बचे हुए अमाउंट का लोन लेकर ईएमआई देते हैं तो आपको 9 फीसदी की ब्याज दर पर लोन मिल जाएगा. जिसकी महीने की ईएमआई लगभग  50 हजार रुपये की EMI आएगी. हालांकि, अगर आपका सिबिल स्कोर सही है तो ही आपको 9 फीसदी की ब्याज दर पर लोन मिल पाएगा. 

Advertisement