Royal Enfield Guerrilla 450 vs QJ Motor SRV 300: आजकल ज्यादा सीसी की बाइक लेने को पावर से जोड़कर देखा जाता है. देखा जाए तो 300 से लेकर 450cc की बाइकों को आमतौर पर काफी अच्छा माना जाता है. इस सेगमेंट में ज्यादातर स्पोर्ट्स बाइकें आती हैं, जिनकी पावर और परफॉर्मेंस वाकई काबिलेतारीफ होती है. अगर आप पावर के शौकीन हैं तो ऐसे में निश्चिततौर पर आपके लिए स्पोर्ट्स बाइक अच्छी साबित हो सकती हैं. ऐसे में आप चाहें तो Royal Enfield Guerrilla 450 vs QJ Motor SRV 300 दोनों में से किसी भी बाइक को घर ला सकते हैं.
दोनों ही फीचर्स से लेकर पावर और परफॉर्मेंस तक में काफी दमदार मानी जाती हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बीच के अंतर के बारे में.
Royal Enfield Guerrilla 450 vs QJ Motor SRV 300: किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?
देखा जाए तो दोनों ही बाइकें फीचर्स में एक दूसरे से कम नहीं हैं. Royal Enfield Guerrilla 450 में आपको TFT डिस्प्ले के साथ ही साथ 2 राइडिंग मोड्स स्पोर्ट्स और स्ट्रीट मोड मिलते हैं, जो आपके राइडिंग एक्सपीरिएंस को और ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा बाइक में फुल स्क्रीन गूगल मैप मिलता है साथ ही Dual-channel ABS भी मिलता है. QJ Motor SRV 300 में ब्रेक के साथ ही साथ एलईडी टेल लाइट और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम का ऑप्शन मिल जाता है. इसके अलावा बाइक में Dual Channel ABS और USB Charging Port देखने के लिए मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: Hunter 350 vs XSR 155 कौन सी बाइक रहेगी सेगमेंट की बेस्ट? फीचर्स की तुलना में कौन आगे
परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?
Royal Enfield Guerrilla 450 में आपको 452cc roadster पावर्ड इंजन मिलता है, जो 39.47 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 40 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. केवल यही नहीं बाइक में एक अच्छी पावर और बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने के लिए भी मिलती है. वहीं, दूसरी ओर QJ Motor SRV 300 में आपको 296cc का V-twin का इंजन मिलता है, जो 30.3hp की पावर देने के साथ ही साथ 26Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. हालांकि, यह एक स्पोर्ट्स बाइक है, जो हाल ही में लॉन्च हुई है.