Home > टेक - ऑटो > Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

यह बाइक 350 cc से 650 सीसी तक में आती है. 650 सीसी बाइकों को ज्यादा दमदार माना जाता है. चलिए जानते हैं Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650 में से कौन सी बाइक लेना सही रहेगा.

By: Kunal Mishra | Published: June 3, 2026 5:25:31 PM IST



Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में रॉयल एनफील्ड का दबदबा लंबे समय से बरकरार है. इस बाइक ने न केवल सेल के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं बल्कि, लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है. रेट्रो बाइक की अगर बात की जाए तो Royal Enfield का नाम सबसे पहले सामने आता है. दशकों से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की शान बनी आ रही इस बाइक का आज भी कोई तोड़ नहीं निकला है. फीचर्स से लेकर परफॉर्मेंस और पावर तक में यह काफी परफेक्ट मानी जाती है. इस बाइक में आपको एक अलग और बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस मिल जाता है.

यह बाइक 350 cc से 650 सीसी तक में आती है. 650 सीसी बाइकों को ज्यादा दमदार माना जाता है. चलिए जानते हैं Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650 में से कौन सी बाइक लेना सही रहेगा. 

किसमें मिलेंगे ज्यादा अच्छे फीचर्स? 

Royal Enfield Bullet 650 में आपको LED headlamp और नैविगेटर और ड्यूल चैनल ABS और ट्रिपर नैविगेशन पॉड मिल जाता है. इस बाइक में आपको USB पोर्ट के अलावा 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिल जाता है. वहीं, दूसरी तरफ देखें तो  Classic 650 में आपको प्रीमियम डिजी एनालॉग इंस्ट्रुमेंट कंसोल और ट्रिपर नैविगेशन पॉड देखने के लिए मिल जाता है. इसके अलावा बाइक में आपको क्लच लीवर्स हजार्ड स्विच और USB चार्जिंग पोर्ट का ऑप्शन मिल जाता है. इस बाइक में आपको सेफ्टी के तौर पर भी कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं. 

परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा बेहतर?

Royal Enfield Bullet 650 में आपको 648 सीसी का एयर ऑयल कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन मिलता है, जो 47PS की पावर देने के साथ ही साथ 52.3Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इस बाइक में आपको 150-160 km/h की टॉप स्पीड भी मिल जाती है. वहीं, दूसरी तरफ Royal Enfield Classic 650 में आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलने के साथ ही साथ oil-cooled parallel-twin engine इंजन मिल जाता है, जिसकी पावर और परफॉर्मेंस काफी दमदार हैं.

Advertisement