Home > टेक - ऑटो > भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 17, दमदार बैटरी के साथ मिलेगी बड़ी स्क्रीन, जानें फीचर्स और कैमरा में कितना किफायती

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 17, दमदार बैटरी के साथ मिलेगी बड़ी स्क्रीन, जानें फीचर्स और कैमरा में कितना किफायती

अगर आप भी किसी नए 5G स्मार्टफोन को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे में यह एक बेहतर मौका हो सकता है. कंपनी इस फोन की बिक्री 12 अगस्त से शुरू करेगी. इसे ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा.

By: Kunal Mishra | Published: August 6, 2026 2:42:00 PM IST



Redmi Note 17 Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Redmi Note 17 को लॉन्च कर दिया है. 6 अगस्त यानि आज ही इसे भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है. हालांकि, इससे पहले यह फोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है. माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का डिजाइन और फीचर्स काफी जबरदस्त हैं. यह अपने सेगमेंट में आने वाले कई दमदार स्मार्टफोन्स को भी कड़ी टक्कर देता है. Redmi Note 17 में कंपनी ने दमदार बैटरी के साथ-साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे और ज्यादा किफायती बनाता है.

अगर आप भी किसी नए 5G स्मार्टफोन को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे में यह एक बेहतर मौका हो सकता है. कंपनी इस फोन की बिक्री 12 अगस्त से शुरू करेगी. इसे ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा. 

कैसे होंगे Redmi Note 17 के फीचर्स? 

Redmi Note 17 में आपको 6.9 इंच की स्क्रीन के साथ ही AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिल जाएगा. इसके साथ ही फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ यानी 1080 x 2396 पिक्सल है. फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है. Redmi Note 17 में एक आकर्षक और बेहतरीन डिजाइन दी गई है, जो ग्राहकों को काफी ज्यादा आकर्षित कर रही है.बेहतर कलर क्वालिटी के लिए इसमें DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है. इस फोन में आपको 8,000mAh बैटरी दी गई है. फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. 

कैमरा और परफॉर्मेंस 

बात करें अगर Redmi Note 17 के कैमरा की तो इस फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 1080p की वीडियो रिकॉर्डिंग दी गई है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है. फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है. Redmi Note 17 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, माना जा रहा है कि फोन की परफॉर्मेंस भी सेगमेंट में काफी बेहतरीन दी गई है.

Advertisement