Home > टेक - ऑटो > Slow Internet Causes: तेज बारिश शुरू होते ही क्यों धीमा पड़ जाता है मोबाइल इंटरनेट? जानें कैसे पड़ता है स्पीड पर असर

Slow Internet Causes: तेज बारिश शुरू होते ही क्यों धीमा पड़ जाता है मोबाइल इंटरनेट? जानें कैसे पड़ता है स्पीड पर असर

बारिश के दौरान यह समस्या ज्यादा होती है. लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि आखिर आसमान से गिरने वाली पानी की बूंदें मोबाइल इंटरनेट को कैसे प्रभावित कर सकती हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में.

By: Kunal Mishra | Last Updated: August 9, 2026 7:01:04 PM IST



Internet Slow Causes: बारिश का मौसम आते ही जहां गर्मी से राहत मिलती है, वहीं कई लोगों की एक और परेशानी शुरू हो जाती है. जैसे ही आसमान में बादल घिरते हैं और तेज बारिश शुरू होती है, मोबाइल इंटरनेट की स्पीड अचानक कम होने लगती है. वीडियो बार-बार Buffer होने लगते हैं, वेबसाइट खुलने में ज्यादा समय लगने लगता है और सोशल मीडिया भी कहीं न कहीं धीमा पड़ने लगता है. कई बार तो फोन में पूरा नेटवर्क दिख रहा होता है, 4G या 5G का सिग्नल भी दिखाई देता है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती है.
बारिश के दौरान यह समस्या ज्यादा होती है. लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि आखिर आसमान से गिरने वाली पानी की बूंदें मोबाइल इंटरनेट को कैसे प्रभावित कर सकती हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

भारी बारिश में कुछ सिग्नल प्रभावित हो सकते हैं 

मोबाइल नेटवर्क एक तरह से रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करता है. बारिश अगर तेज हो तो ऐसे में कहीं न कहीं मोबाइल कनेक्टिविटी पर असर पड़ता है. बहुत तेज बारिश और कुछ हाई फ्रीक्वेंसी वाले वायरलेस लिंक में पानी की बूंदों के कारण सिग्नल में अतिरिक्त attenuation यानी कमजोरी आ सकती है. ऐसी स्थिति में कहीं न कहीं सिग्नल पर असर पड़ सकता है. 

पूरा नेटवर्क दिखने का मतलब तेज इंटरनेट नहीं

देखा जाए तो यह एक आम गलतफहमी है कि फोन में 4 या 5 सिग्नल बार-बार दिख रहे हैं तो इंटरनेट भी तेज होना चाहिए. असल में नेटवर्क मुख्य रूप से रेडियो सिग्नल की स्थिति का संकेत देते हैं. Internet Speed पर इसके अलावा कई दूसरे factors भी असर डालते हैं. अगर आपको बार-बार नेटवर्क दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में जरूरी नहीं है कि मोबाइल में नेटवर्क आ ही रहे हों.

Advertisement