Home > टेक - ऑटो > Poco X8 Pro Max vs Oppo K15 Pro Plus: फीचर्स से कैमरा तक क्या है अंतर? कौन सा फोन रहेगा ज्यादा किफायती

Poco X8 Pro Max vs Oppo K15 Pro Plus: फीचर्स से कैमरा तक क्या है अंतर? कौन सा फोन रहेगा ज्यादा किफायती

अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने की तैयारी में हैं तो ऐसे में Poco X8 Pro Max vs Oppo K15 Pro Plus दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में.

By: Kunal Mishra | Last Updated: May 6, 2026 4:29:52 PM IST



Poco X8 Pro Max vs Oppo K15 Pro Plus: स्मार्टफोन्स लेना आज के समय में लोगों की ऐसी जरूरत बन गई है कि इसके बिना सभी जरूरी काम रुक जाते हैं. फोटोग्राफी से लेकर कहीं पैसे ट्रांसफर करने तक स्मार्टफोन का होना बेहद जरूरी होता है. हालांकि, इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि आप एक महंगा और लग्जरी स्मार्टफोन ही लें. आप एक सस्ता औ कम बजट वाले स्मार्टफोन को ले सकते हैं. आजकल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक से बढ़कर एक फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन देखने के लिए मिल रहे हैं.

अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने की तैयारी में हैं तो ऐसे में Poco X8 Pro Max vs Oppo K15 Pro Plus दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में. 

Poco X8 Pro Max vs Oppo K15 Pro Plus: फीचर्स में कौन किससे आगे? 

Poco X8 Pro Max में आपको 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz, 3500 निट्स पीक के साथ-साथ MediaTek Dimensity 9500s chipset के साथ देखने के लिए मिलता है. सेफ्टी के तौर पर भी आपको इसमें कई फीचर्स मिलते हैं. इस फोन में आपको 100W की वायर्ड चार्जिंग का भी ऑप्शन होता है. इसके अलावा Redmi K90 में आपको 6.59 इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले मिलती है, जोकि Snapdragon 8 Elite processor पर आधारित है. फोन फीचर्स में अन्य स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है. वहीं, इसमें आपको 16GB RAM से लेकर 1TB तक की स्टोरेज भी मिलती है. 

ये भी पढ़ें: Xiaomi Poco X8 Pro vs Realme P4x 5G किस स्मार्टफोन को लेना रहेगा बेस्ट? किसमें मिलेंगे दमदार फीचर्स

कैमरा में कौन सा फोन ज्यादा अच्छा? 

दोनों ही स्मार्टफोन्स कैमरा के मामले में काफी अच्छे माने जाते हैं. Poco X8 Pro Max में आपको 50MP का मेन सेंसर मिलने के अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलता है. वहीं, इसमें आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाता है, जोकि अपने सेगमेंट में अन्य फोन्स से काफी अच्छा माना जाता है. वहीं, बात करें अगर Redmi K90 की तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिलता है. केवल यही नहीं इसमें आपको 8MP/50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल जाता है. 

Advertisement