overspeeding can burst your car tyres: गर्मियों के मौसम में केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि, मशीनों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अक्सर गर्मियों में सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों के ब्लास्ट होने के भी मामले सामने आते रहते हैं. 40 से 45 डिग्री सेल्सियस में ड्राइविंग करना भी अपने आप में सुरक्षा को कहीं न कहीं चुनौती देता है. दरअसल, हाइवे पर या फिर खुली सड़क पर गर्मियों के दौरान तेज स्पीड में कार चलाने पर कई बार टायर फट जाता है. इसलिए ऐसी स्थिति में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.
जब आप हाइवे पर ओवरस्पीडिंग करते हैं तो ऐसे में टायरों पर प्रेशर पड़ता है, जिससे टायर फटने की समस्या हो सकती है. इसलिए इस दौरान यात्रा करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.
टायर के प्रेशर को रखें सही
अगर आप गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप में हाइवे पर यात्रा कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको ड्राइविंग सीट पर बैठने से पहले टायर की हवा और उसके प्रेशर को चेक कर लेना चाहिए. अगर आप इस मौसम में जरूरत से ज्यादा हवा भरवाते हैं तो ऐसे में यह जोखिमभरा साबित हो सकता है. इससे आपकी कार का टायर फट सकता है. इसलिए आपको कंपनी की ओर से बताए गए सही पीएसआई के हिसाब से ही हवा का प्रेशर रखना चाहिए.
बीच-बीच में दें ब्रेक
अगर आपकी कार हाइवे पर लगातार चल रही है तो ऐसे में आपको गर्मियों के मौसम में कार को बीच-बीच में रोककर टायर को ठंडा होने का समय देना चाहिए. अगर आप लगातार कार को हाइवे पर ड्राइव करते रहेंगे तो इससे टायर फटने की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए अगर आप धूप में चल रहे हैं तो हाइवे पर चलते हुए बीच-बीच में कार को 10 से 15 मिनट के लिए रोककर चलें.
दोपहर में ड्राइविंग करने से बचें
अगर आप आमतौर पर गर्मियों में दोपहर के समय में ड्राइविंग करते हैं तो ऐसे में धूप में ड्राइविंग करने से बचें. अगर आप तेज धूप में ड्राइव कर रहे हैं तो ऐसे में धूप सीधे आपके टायर पर लगती है, जिससे टायर फटने या अन्य नुकसान होने का भी जोखिम बना रहता है. इसलिए आपको धूप में ड्राइविंग करने से बचने की कोशिश करनी चाहिए.