Home > टेक - ऑटो > OnePlus Turbo 6 vs Redmi K90 फीचर्स से लेकर कैमरा तक क्या है अंतर? क्या रहेगा वैल्यू फॉर मनी

OnePlus Turbo 6 vs Redmi K90 फीचर्स से लेकर कैमरा तक क्या है अंतर? क्या रहेगा वैल्यू फॉर मनी

दोनों में अंतर जानने के बाद ही आपको इन स्मार्टफोन्स को लेना चाहिए. चलिए दोनों स्मार्टफोन्स के बीच कुछ अंतर के बारे में जान लेते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: May 18, 2026 7:56:22 PM IST



OnePlus Turbo 6 vs Redmi K90: आजकल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन्स देखे जा रहे हैं, जिनमें आपको बड़ी बैटरी जरूर मिलती है, लेकिन वह बैटरी लंबे समय तक फोन में नहीं चल पाती है. इसलिए आपको किसी भी फोन को लेने से पहले हमेशा उसकी बैटरी के बारे में ध्यान रखना चाहिए. हालांकि, स्मार्टफोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस भी अच्छी हो. अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में OnePlus Turbo 6 vs Redmi K90 दोनों ही स्मार्टफोन आपके लिए किफायती रहने वाले हैं.

दोनों में अंतर जानने के बाद ही आपको इन स्मार्टफोन्स को लेना चाहिए. चलिए दोनों स्मार्टफोन्स के बीच कुछ अंतर के बारे में जान लेते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

किसके फीचर्स ज्यादा दमदार?

OnePlus Turbo 6 में आपको 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W की फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी दिया जाता है. केवल यही नहीं, फोन में 6.78 इंच की 1.5K 165Hz AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है. जोकि, इस सेगमेंट में एक अच्छा फीचर हो सकता है. वहीं, दूसरी तरफ Redmi K90 में आपको 6.59 इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले मिलती है, जोकि Snapdragon 8 Elite processor पर बेस्ड होती है. इसके अलावा इसमें 16GB RAM से लेकर 1TB तक की स्टोरेज भी देखने के लिए मिल जाती है. हालांकि, इस सेगमेंट में इस फोन का काफी बेहतरन माना जाता है. 

परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा आगे? 

OnePlus Turbo 6 में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर यानि मेन कैमरा मिलता है, जोकि Sony IMX882 के साथ ही OIS और 2MP मोनोक्रोम सेंसर के साथ आता है. बात करें अगर सेल्फी कैमरा की तो वह आपको 16 मेगापिक्सल का मिलता है. वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो Redmi K90 में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिलता है. इसके अलावा आपको इसमें 8MP/50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी देखने के लिए मिल जाता है. 

Tags:
Advertisement