OnePlus 15T vs Poco X8 Pro Max: स्मार्टफोन बाजार में आमतौर पर एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च होते रहते हैं. ऐसे में किसी को को फीचर्स और परफॉर्मेंस के दम पर ले पाना काफी मुश्किल हो जाता है. आपको एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहिए, जो न केवल परफॉर्मेंस में बल्कि, कैमरा के मामले में भी बेहतर हो. चाहे बात हो फोटोग्राफी की हो या फिर अपना एंटरटेनमेंट करने की हो. इन सभी कामों के लिए एक बेहतर और अच्छी क्वालिटी का स्मार्टफोन होना बेहद जरूरी है.
अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में OnePlus 15T vs Poco X8 Pro Max में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स किस अंतर के साथ आते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
फीचर्स की तुलना में कौन आगे?
OnePlus 15T में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 के अलावा 7,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी जाती है. इस फोन में आपको 100W SuperVOOC का फास्ट चार्जिंग मिलती है इसके अलावा गेमिंग के लिए इस फोन में Wind Chaser Gaming टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है, जो 1.5K रेजोल्यूशन पर 165fp को भी सपोर्ट करता है. वहीं, दूसरी तरफ बात करें अगर Poco X8 Pro Max की तो इसमें 6.83-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz, 3500 निट्स पीक के साथ MediaTek Dimensity 9500s chipset भी मिलता है. इस फोन में आपको 100W की वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है. व
कैमरा में कौन है बेस्ट?
OnePlus 15T में आपको 50MP का Sony Ultra Vision वाला रियर यानि मेन कैमरा देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही इस 50 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आपको पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम भी देगा. Poco X8 Pro Max में आपको 50MP कैमरा मिलता है, जो Sony IMX882, f/1.5, OIS के साथ आता है. इस फोन में आपको 8MP ultra-wide lens भी देखने के लिए मिल जाता है.