6
Motorola Moto G86 Power 5G vs Vivo T5 5G: स्मार्टफोन लेते समय ग्राहक को केवल कैमरा और फोन का डिजाइन ही नहीं देखना चाहिए बल्कि, इसके साथ-साथ भी कई चीजों को ध्यान में रखना चाहिए. आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स फीचर्स भी दिए जाते हैं. अगर आप कोई नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में Motorola Moto G86 Power 5G और Vivo T5 5G में से कोई भी फोन ले सकते हैं.
Vivo T5 5G को तो हाल ही में भारतीय टेक बाजार में लॉन्च किया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स की बैटरी, परफॉर्मेंस के साथ ही साथ कैमरा भी जबरदस्त मिल जाता है. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के कुछ अंतर के बारे में.
किसमें मिलेंगे ज्यादा बेहतरीन फीचर्स?
Motorola Moto G86 Power 5G में आपको 6720mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग और 6.7 इंच की 120Hz Super HD pOLED डिस्प्ले और Dimensity 7400 chipset दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर Vivo T5 5G स्मार्टफोन में आपको 6.83-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने के साथ ही IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है. Vivo T5 5G स्मार्टफोन 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है. फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है.
कैमरा में कैन किससे आगे?
Motorola Moto G86 में आपको 50MP का Sony LYTIA OIS मेन कैमरा मिलता है. इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और मैकरो कैमरा भी दिया जाता है. वहीं, बात करें अगर फ्रंट कैमरा की तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है. दूसरी ओर Vivo T5 5G में आपको 50MP का सोनी IMX882 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन OISके साथ दिया गया है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया जा रहा है. वहीं, इसके साथ-साथ फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.