Motorola Edge 60 vs Red Magic 11S Pro: स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए आज एक से बढ़कर एक एडवांस फीचर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन्स आ चुके हैं. अगर आप किसी नए स्मार्टफोन को लेने जा रहे हैं तो किसी फेक वेबसाइट से लेने के बजाय किसी वेरिफाइड वेबसाइट या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से लेना चाहिए. वहीं, अगर आप किसी बजट फ्रेंडली और अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ऐसे में Motorola Edge 60 vs Red Magic 11S Pro में से किसी भी स्मार्टफोन को ले सकते हैं.
दोनों ही फोन्स फ्लैगशिप होने के साथ-साथ सेगमेंट के बेस्ट माने जाते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन में कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम बात करेंगे इन दोनों ही स्मार्टफोन के बीच आने वाले कुछ बड़े अंतर के बारे में.
फीचर्स में कौन किससे ज्यादा बेहतर?
Motorola Edge 60 में आपको HDR10 स्क्रीन मिलने के साथ ही साथ अल्ट्रा फास्ट प्रोसेसर देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा आपको टर्बो पावर चार्जिंग और 68W का फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी देखने को मिलता है. वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो Red Magic 11S Pro में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 लीडिंग एडिशन मिलता है, जिसमें 6.85-inch की 144Hz AMOLED का भी ऑप्शन दिया जाता है. इस फोन में आपको 8,000mAh की दमदार बैटरी भी मिल जाती है. हालांकि, दोनों के ही फीचर्स काफी किफायती और वैल्यू फॉर मनी हैं.
किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा?
Motorola Edge 60 में आपको 50 MP का मेन और 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस का ऑप्शन मिल जाता है. इसके अलावा इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी यानि फ्रंट कैमरा मिल जाता है. वहीं, दूसरी तरफ देखें तो Red Magic 11S Pro में आपको 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है साथ ही साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप का भी ऑप्शन मिल जाता है.