Moto G77 vs Redmi Turbo 6 Max: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हर महीने नए डिवाइस लॉन्च हो रहे हैं और कंपनियां बेहतर प्रोसेसर और दमदार कैमरा के साथ ही साथ AI फीचर्स के दम पर ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं. हालांकि, आज के समय में बाजार में ऐसे कई स्मार्टफोन्स मौजूद हैं, जो कम बजट में भी ग्राहकों को अच्छे फीचर्स देती हैं. हालांकि, आज के समय में केवल फीचर्स के दमपर ही स्मार्टफोन लेना सही नहीं है बल्कि, कैमरा की क्वालिटी के साथ-साथ फास्ट प्रोसेसर और एक अच्छी परफॉर्मेंस होना जरूरी है.
अगर आप कम बजट में कोई बेहतर स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में Moto G77 vs Redmi Turbo 6 Max में से कोई भी फोन ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच में क्या खासियत और अंतर मिलते हैं.
फीचर्स में कौन ज्यादा बेहतर?
Moto G77 में आपको 6.72 इंच की फुल HD+ LCD और 6.78″ AMOLED स्क्रीन मिलती है. इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिला ग्लास 7i मिल जाता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 30W की चार्जिंग और 6W की रिवर्स चार्जिंग मिल जाती है. इस फोन में आपको octa-core MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट भी मिलती है. वहीं, दूसरी तरफ देखें तो Redmi Turbo 6 Max में आपको 12,000mAh silicon-carbon बैटरी और 7 इंच की “2K” AMOLED डिस्प्ले मिलती है. इसमें आपको MediaTek Dimensity 9-series प्रोसेसर भी दिया जाता है. इस फोन में आपको 12,000mAh की बैटरी मिल जाती है.
कैमरा में कौन रहेगा ज्यादा बेहतर?
Moto G77 में आपको 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 600 मेन कैमरा मिल जाता है. इसके साथ ही इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया जाता है. वहीं, इसमें मेन कैमरा 108MP का दिया जाता है. वहीं, दूसरी ओर Redmi Turbo 6 Max में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाता है साथ ही साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा देखने के लिए मिल जाता है.