Mobile Recharge Price Hike: भारत में मोबाइल रिचार्ज प्लांस एक बार फिर से महंगे होने जा रहे हैं. सेंट्रमम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन से चार महीनों में 12 से 15 प्रतिशत टैरिफ में बढ़ोतरी हो सकती है. रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जबकि वोडाफोन आइडिया अपने 5G नेटवर्क का विस्तार करने वाला है.
कितने महंगे हो सकते हैं रिचार्ज?
अगर टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान की कीमतों में 15% तक बढ़ोतरी करती हैं, तो ग्राहकों का खर्च बढ़ सकता है. उदाहरण के तौर पर, 199 रुपये वाला प्लान करीब 229 रुपये का हो सकता है. वहीं, 299 रुपये वाला डेटा प्लान बढ़कर लगभग 344 से 359 रुपये तक पहुंच सकता है. इसी तरह 999 रुपये वाला लंबी अवधि का प्लान करीब 1149 रुपये तक महंगा हो सकता है. यानी आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
क्यों कंपनियां बढ़ा रही हैं रेट?
Reliance Jio और एयरटेल जैसी मशहूर कंपनियां देशभर में 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए काफी ज्यादा निवेश कर रही है. इसकी भरपाई कंपनियां अपने ग्राहकों से ही करने वाली है. कंपनियां अपने ‘एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर’ (ARPU) के टारगेट को ज्यादा करना चाहती हैं. ARPU (Average Revenue Per User) से ये पता लगता है कि एक तय अवधि में आप यूजर से औसतन कितना रेवेन्यू कमा लेते हैं.
रिचार्ज प्लान हुआ महंगा
रिचार्ज प्लान महंगे होने की एक वजह टेलीकॉम बाजार में कम प्रतिस्पर्धा भी बताई जा रही है. भारत में रिलायंस जियो और एयरटेल का इस सेक्टर में बड़ा दबदबा है. कम कंपनियों के बीच मुकाबला होने से दाम बढ़ाना आसान हो जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में जियो और एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है. अनुमान है कि हर तिमाही में रिलायंस जियो से करीब 70 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं, जबकि एयरटेल के साथ लगभग 50 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़ने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: BIS लिस्टिंग में दिखे Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, क्या भारत में जल्द होने वाला है बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च?