Home > टेक - ऑटो > Smartphone Camera Tips: महंगा स्मार्टफोन होने के बाद भी फोटो नहीं आती अच्छी? कैमरा इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां

Smartphone Camera Tips: महंगा स्मार्टफोन होने के बाद भी फोटो नहीं आती अच्छी? कैमरा इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां

कभी फोटो धुंधली हो जाती है, कभी रंग फीके नजर आते हैं, तो कभी चेहरे पर जरूरत से ज्यादा चमक दिखाई देने लगती है. कई बार रात में फोटो खींचने पर तस्वीर में नॉइज बढ़ जाता है या कैमरा किसी चीज पर सही तरीके से फोकस नहीं कर पाता. चलिए जानते हैं फोटो खींचने के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

By: Kunal Mishra | Published: October 21, 2026 5:27:06 PM IST



Smartphone Camera Tips: आज के समय में स्मार्टफोन खरीदते समय लोग उसके कैमरे पर खास ध्यान देते हैं. कंपनियां भी अपने फोन में हाई मेगापिक्सल कैमरा, AI फीचर्स, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और कई तरह के एडवांस कैमरा विकल्प देती हैं. इसके बावजूद कई लोगों की शिकायत रहती है कि महंगा स्मार्टफोन होने के बाद भी उनकी तस्वीरें उतनी शानदार नहीं आतीं, जितनी सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं.
कभी फोटो धुंधली हो जाती है, कभी रंग फीके नजर आते हैं, तो कभी चेहरे पर जरूरत से ज्यादा चमक दिखाई देने लगती है. कई बार रात में फोटो खींचने पर तस्वीर में नॉइज बढ़ जाता है या कैमरा किसी चीज पर सही तरीके से फोकस नहीं कर पाता. चलिए जानते हैं फोटो खींचने के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए. 

कैमरे का लेंस साफ किए बिना न खींचें फोटो

स्मार्टफोन कैमरे से फोटो खींचने से पहले लेंस की सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. फोन दिनभर जेब, बैग और हाथों में रहता है, जिसकी वजह से कैमरे के लेंस पर धूल, उंगलियों के निशान और तेल जैसी गंदगी जमा हो सकती है. कई बार लेंस पर मौजूद हल्की-सी चिकनाई भी तस्वीर को धुंधला बना देती है. फोटो में रोशनी फैलती हुई दिखाई दे सकती है और तस्वीर की स्पष्टता कम हो सकती है. इस समस्या से बचने के लिए फोटो खींचने से पहले कैमरे के लेंस को साफ, मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें. 

डिजिटल जूम का ज्यादा इस्तेमाल 

किसी दूर मौजूद व्यक्ति, इमारत या वस्तु की फोटो लेते समय कई लोग स्क्रीन पर जूम करके तस्वीर खींचते हैं. ऐसा करना हर स्थिति में गलत नहीं है, लेकिन डिजिटल जूम का बहुत ज्यादा इस्तेमाल तस्वीर की क्वॉलिटी कम कर सकता है. डिजिटल जूम आमतौर पर तस्वीर के एक छोटे हिस्से को बड़ा करके दिखाता है, जिससे फोटो की डिटेल कम हो सकती है और तस्वीर धुंधली या पिक्सलेटेड नजर आ सकती है. अगर आपके स्मार्टफोन में अलग टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, तो उसकी ऑप्टिकल जूम क्षमता का इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है. 

Advertisement