Home > टेक - ऑटो > Maruti Fronx vs Tata Punch: कौन सी कार रहेगी फैमिली के लिए बेस्ट? किसमें मिलेगा दमदार एक्सपीरिएंस और माइलेज

Maruti Fronx vs Tata Punch: कौन सी कार रहेगी फैमिली के लिए बेस्ट? किसमें मिलेगा दमदार एक्सपीरिएंस और माइलेज

यह दोनों ही कारें काफी बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं. हालांकि, इस सेगमेंट में भी यह काफी जबरदस्त मानी जाती हैं. अगर आप दोनों में से कोई भी कार लेना चाहते हैं तो इनके अंतर के बारे में जान लें.

By: Kunal Mishra | Published: July 8, 2026 6:25:09 PM IST



Maruti Fronx vs Tata Punch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. खासकर हैचबैक सेगमेंट अपनी एक अलग ही पहचान बना रहा है. इन कारों की रोड प्रेजेंस से लेकर इनका राइडिंग एक्सपीरिएंस तक काफी बेहतर होता है. अगर आप 10 लाख रुपये के आसपास के बजट में एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जो शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी आरामदायक हो, हाईवे पर भी अच्छा प्रदर्शन करे तो ऐसे में आप Maruti Fronx vs Tata Punch दोनों में से कोई भी कार ले सकते हैं.

यह दोनों ही कारें काफी बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं. हालांकि, इस सेगमेंट में भी यह काफी जबरदस्त मानी जाती हैं. अगर आप दोनों में से कोई भी कार लेना चाहते हैं तो इनके अंतर के बारे में जान लें. 

किसमें मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स? 

Maruti Fronx में आपको डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए जाने के साथ ही LED हेडलैंप्स और कनेक्टेड टेल लैंप्स का ऑप्शन दिया जाता है. इसके साथ ही इसमें आपको सेफ्टी के तौर पर ADAS का भी फीचर दिया जाता है. वहीं, दूसरी ओर 9 इंच का SmartPlay Pro+ touchscreen और वायरलेस कारप्ले के साथ ही 360 डिग्री कैमरा भी दिया जाता है. इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड ऑटो और वायरलेस चार्जिंग, स्टैंडर्ड एयरबैग्स का भी ऑप्शन दिया जाता है. 

इंजन और परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा बेहतर? 

Maruti Fronx लेते हैं तो इसमें आपको 1.0L K-Series Turbo Boosterjet Engine मिलता है, जो 89.73 PS पावर देता है. हालांकि, पावर और पिक अप के मामले में दोनों कारें ठीक हैं. वहीं, दूसरी तरफ देखा जाए तो Tata Punch में आपको 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 115 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इस कार में आपको 5 स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स भी देखने के लिए मिलता है. 

Tags:
Advertisement