Home > टेक - ऑटो > लेना चाहते हैं 5-सीटर प्रीमियम SUV कार? Jeep Compass में मिलेंगे कई जबरदस्त और एडवांस फीचर्स, देखें डिटेल

लेना चाहते हैं 5-सीटर प्रीमियम SUV कार? Jeep Compass में मिलेंगे कई जबरदस्त और एडवांस फीचर्स, देखें डिटेल

ऐसे में Jeep Compass निश्चितौर पर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है इस कारमें आपको एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी मिल जाती है, जो सेगमेंट की अन्य कारों से इसे अलग बनाती है.

By: Kunal Mishra | Published: May 31, 2026 6:01:37 PM IST



Jeep Compass Specifications: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV कारों का दबदबा अभी भी बरकरार है. अब लोग केवल कार ही नहीं देखते हैं बल्कि, गाड़ी में मिलने वाले शानदार इंटीरियर, सेफ्टी फीचर्स और एक बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस भी मिलता है. इस सेगमेंट में कई कार निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक कारें बनाती हैं. अगर आप कोई बेहतर और स्मार्ट दिखने वाली कार को लेना चाहते हैं तो 5-सीटर प्रीमियम SUV के तौर पर Jeep Compass को ले सकते हैं. इस कार में आपको वो सभी फीचर्स मिल जाएंगे, जो एक एसयूवी कार में देखने के लिए मिलते हैं.

ऐसे में Jeep Compass निश्चितौर पर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है इस कारमें आपको एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी मिल जाती है, जो सेगमेंट की अन्य कारों से इसे अलग बनाती है. 

Jeep Compass में कैसी मिलती है परफॉर्मेंस?

Jeep Compass में आपको एक बेहतर परफॉर्मेंस और पावर मिल जाती है. इसकी बॉडी की क्वालिटी अच्छी होने के साथ ही इंजन भी काफी दमदार आता है. इस कार में आपको 2.0-लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन मिल जाता है, जो 3,750 rpm पर 170 hp की पावर देता है. केवल यही नहीं बल्कि, 1,750 से 2,500 rpm पर 350 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है, जो सेगमेंट में आने वाली अन्य कारों में शायद देखने के लिए नहीं मिलता है. ये कार मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आती है. इसलिए पावर और परफॉर्मेंस के मामले में यह कार काफी जबरदस्त है. 

Jeep Compass में कैसे फीचर्स मिलेंगे?

Jeep Compass एक बेहतरीन कार है, जिसमें आपको 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है साथ ही साथ ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो का भपी ऑप्सन देखने के लिए मिल जाता है. केवल यही नहीं बल्कि इसमें आपको 360 डिग्री कैमरा के साथ-साथ वेंटिलेटेड सीट्स और पैनेरॉमिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिल जाता है. इस एसयूवी कार में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों ही ऑप्शन्स मिल जाते हैं.

Advertisement