Home > टेक - ऑटो > iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro कौन सा स्मार्टफोन रहेगा किफायती? किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro कौन सा स्मार्टफोन रहेगा किफायती? किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने की तैयारी में हैं तो ऐसे में iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro को ले सकते हैं. दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं.दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच अंतर के बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: May 18, 2026 7:49:44 PM IST



iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट या डिवाइस के तौर पर ही नहीं देखा जाता है बल्कि, जीवन का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना पल भर भी दूर रहना मुश्किल हो जाता है. आज के समय में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि एक किफायती डील भी हो सकती है. ज्यादातर लोग स्मार्टफोन बाजार में बिक रहे तमाम मोबाइल फोन्स के बीच में कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन लेना किफायती रहेगा. अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसके बारे में जान लेना काफी जरूरी होता है.

अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने की तैयारी में हैं तो ऐसे में iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro को ले सकते हैं. दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं.दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच अंतर के बारे में. 

फीचर्स की क्या है तुलना?

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जबकि Pro Max मॉडल में बड़ा 6.9 इंच का पैनल देखने के लिए मिल सकता है. इस आईफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही साथ 3000 निट्स का भी ऑप्शन मिलता है. वहीं,  iPhone 17 Pro Max में आपको 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा साथ ही साथ 48 MP अल्ट्रा वाइड और 48 MP का टेलिफोटो लेंस भी दिया जाता है. यह कैमरा ऑप्शन इस स्मार्टफोन के कैमरे को अन्य फोन्स से अलग बनाता है. इसमें आपको 8k वीडियो रिकॉर्डिंग का भी फीचर मिलता है. 

कैमरा में कौन ज्यादा आगे?

iPhone 18 Pro में आपको ट्रिपल 48 मेगापिक्सल सेटअप दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ इस फोन में आपको 24 मेगापिक्सल का सेल्फी यानि फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है. इस फोन में आपको 200MP पेरिस्कोप कैमरा भी देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, दूसरी तरफ  iPhone 17 Pro Max में आपको A19 प्रो चिप के साथ-साथ 12 जीबी रैम मिलती है, जो इसे और ज्यादा किफायती बनाता है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच की स्क्रीन मिलने के साथ-साथ 120Hz ProMotion मिलने के साथ ही साथ Wi-Fi 7, USB-C 3 और Qualcomm modem का भी ऑप्शन दिया जाता है. 

Advertisement