Home > टेक - ऑटो > Hyundai Venue vs Hyundai i20: कौन सी कार रहेगी वैल्यू फॉर मनी? किसमें मिलते हैं ज्यादा दमदार फीचर्स

Hyundai Venue vs Hyundai i20: कौन सी कार रहेगी वैल्यू फॉर मनी? किसमें मिलते हैं ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही कारें एक ही कंपनी की हैं, लेकिन अपने-अपने सेगमेंट में दोनों ही काफी जबरदस्त मानी जाती हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं दोनों के बीच कौन से अंतर आते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: May 6, 2026 6:04:24 PM IST



Hyundai Venue vs Hyundai i20: सेडान, हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी का आपस में कड़ा मुकाबला होता है. हालांकि, प्रीमियमनेस के मामले में ऐसी कई सेडान कारें हैं, जो कुछ मिड साइज एसयूवी को भी कड़ी टक्कर देती हैं. कुछ सेडान या फिर प्रीमियम हैचबैक कारें कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी भारी पड़ती हैं. लेकिन, किसी भी कार को लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. आप चाहें तो Hyundai Venue vs Hyundai i20 में से किसी भी कार को लेना किफायती हो सकता है.

दोनों ही कारें एक ही कंपनी की हैं, लेकिन अपने-अपने सेगमेंट में दोनों ही काफी जबरदस्त मानी जाती हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं दोनों के बीच कौन से अंतर आते हैं. 

किसके फीचर्स ज्यादा दमदार?

फीचर्स की बात करें तो वैसे तो दोनों ही कारें काफी अच्छी हैं. Hyundai Venue में ADAS Level 2 सेफ्टी, dual 12.3 इंच के कर्व डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. केवल यही नहीं, इस कार में आपको ड्युअल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले भी दी जाती है. वहीं, इस कार में पैनेरोमिक सनरूफ का ऑप्शन भी मिलता है. दूसरी ओर Hyundai i20 में ABS और EBD के अलावा आपको 26.03 सेंटीमीटर का HD टचस्क्रीन भी मिलता है. केवल यही नहीं इस कार में आपको LED और ऐप्पल कारप्ले भी मिलता है. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?

Hyundai Venue में आपको 1.0L Turbo GDi Petrol, 1.2L Kappa MPi Petrol और 1.5L U2 CRDi Diesel का इंजन मिलता है. इसके साथ ही साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी दिया जाता है. वहीं, Hyundai i20 में आपको 1.2L लीटर का दमदार इंजन मिलता है साथ ही साथ 83 से लेकर 88 PS की पावर भी देखने के लिए मिलते हैं. पावर के मामले में देखा जाए तो दोनों ही कारें काफी दमदार हैं. आपको दोनों में ही एक अच्छी परफॉर्मेंस देखने के लिए मिल सकती है. 

Tags:
Advertisement